March 27, 2026

World News Updates; Trump Pakistan China | Russia Saudi Arabia | वर्ल्ड अपडेट्स: इमरान की एक्स वाइफ ने मस्क को चिट्ठी लिखी, लिखा- आपने फ्री स्पीच का वादा किया था, अब टूट रहा

0
image-resize-color-correction-and-ai-2025-12-13t19_1765635708.png


3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने इलॉन मस्क को शिकायती चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि मस्क का प्लेटफॉर्म X इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में उनके साथ हो रहे बर्ताव से जुड़ी पोस्ट दबा रहा है।

गोल्डस्मिथ ने कहा कि इमरान खान को पिछले 22 महीनों से जेल में रखा गया है। इस पूरे समय में उनके दोनों बेटों की अपने पिता से मुलाकात नहीं हो पाई है। पाकिस्तान के टीवी और रेडियो से इमरान खान का नाम लगभग पूरी तरह गायब कर दिया गया है।

ऐसे में उनके मुताबिक X ही अब एकमात्र स्वतंत्र मंच बचा है, जहां इस गंभीर अन्याय की बात दुनिया तक पहुंचाई जा सकती है। लेकिन अब X भी उनकी आवाज को सीमित कर रहा है। इमरान खान की जेल की हालत और उनके बेटों की उनसे मुलाकात न होने से जुड़े पोस्ट को एल्गोरिदम के जरिए छिपाया जा रहा है।

गोल्डस्मिथ ने लिखा, “आपने फ्री स्पीच का वादा किया था, ऐसी आजादी का नहीं जिसमें बात कही जाए लेकिन कोई सुने ही नहीं।” उन्होंने मस्क से अपील की कि वह इस मामले में दखल दें और उनके अकाउंट की पहुंच फिर से बहाल करें।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी गिरफ्तार, बिना हिजाब के भाषण दे रही थीं

ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। नगरिस मशहद शहर में एक्टिविस्ट खोसरो अलिकोरदी की एक शोक सभा में शामिल होने गई थीं, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।

अलिकोरदी पिछले हफ्ते अपने दफ्तर में मृत पाए गए थे। ईरानी अधिकारियों ने उनकी मौत को दिल का दौरा बताया है, लेकिन इस पर शक जताया जा रहा है। अलिकोरदी इसके विरोध में बिना हिजाब के भाषण दे रही थीं। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नरगिस मोहम्मदी के भाई मेहदी, जो उस कार्यक्रम में मौजूद थे, ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। परिवार का कहना है कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई लोगों के साथ मारपीट की गई।

अभी तक यह साफ नहीं है कि नरगिस मोहम्मदी को कहां रखा गया है। नोबेल कमेटी ने नरगिस मोहम्मदी की गिरफ्तारी पर गंभीर चिंता जताई है। नरगिस मोहम्मदी को 2023 में ईरान में महिलाओं पर हो रहे दमन के खिलाफ संघर्ष और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

वह लंबे समय से ईरान में मौत की सजा, जबरन हिजाब और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। इसी वजह से उन्हें नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था और तेहरान की कुख्यात एविन जेल में रखा गया।

जेल में रहते हुए उनकी सेहत कई बार बिगड़ी। समर्थकों के मुताबिक, उन्हें जेल में कई बार दिल का दौरा पड़ा और 2022 में उनकी आपात सर्जरी भी करनी पड़ी। दिसंबर 2024 में उन्हें मेडिकल आधार पर तीन हफ्तों की अस्थायी रिहाई दी गई थी।

मस्क और कैलिफोर्निया के गवर्नर के बीच जेंडर को लेकर विवाद; न्यूसम बोले- इलॉन आपकी बेटी आपसे नफरत करती है

टेस्ला मालिक इलॉन मस्क और कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के बीच सोशल मीडिया X पर तीखी बहस हो गई। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब गवर्नर न्यूसम के प्रेस ऑफिस ने इलॉन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी के मुद्दे पर उनका मजाक उड़ाया।

इसके जवाब में मस्क भड़क गए और दोनों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया, जो कई सालों से लिंग नीति और कल्चर वॉर की राजनीति को लेकर चल रहा है।

दरअसल, मस्क की राजनीतिक कमेटी ‘अमेरिका पीएसी’ ने गवर्नर न्यूसम का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें न्यूसम न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार एज्रा क्लेन से बात करते हुए कह रहे थे कि वे ट्रांस बच्चों के सबसे बड़े समर्थक हैं, उनका एक ट्रांस गॉडसन भी है और कैलिफोर्निया में उन्होंने सबसे ज्यादा ट्रांस अधिकारों वाले कानून पास किए हैं।

इस पर गवर्नर के प्रेस ऑफिस ने तुरंत तंज कसते हुए लिखा, ‘हमें अफसोस है कि आपकी बेटी आपसे नफरत करती है, इलॉन।’

इस कमेंट से मस्क गुस्सा हो गए और उन्होंने जवाब दिया “आप शायद मेरे बेटे जेवियर की बात कर रहे हैं, जिसे ‘वोक माइंड वायरस’ नाम की खतरनाक बीमारी हो गई है। मैं जेवियर से बहुत प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह ठीक हो जाएगा।” मस्क ने यह भी कहा कि उनके बाकी बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं।

दरअसल, मस्क की बेटी विवियन ने 2022 में कानूनी तौर पर अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे और नाम भी बदल लिया था। विवियन ने सार्वजनिक रूप से मस्क की आलोचना की है और कहा है कि अब वे उनके बायोलॉजिकल पिता से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहतीं।

मस्क अक्सर अपनी बेटी को पुराना नाम (जेवियर) लेकर बुलाते हैं और कहते हैं कि “मेरा बेटा मर चुका है”। यह पहली बार नहीं है जब मस्क और न्यूसम में टक्कर हुई हो।

2024 में जब गवर्नर न्यूसम ने एक कानून पर साइन किया था, जिसमें स्कूलों को ट्रांसजेंडर छात्रों की जानकारी उनके माता-पिता को देने से रोका गया था, तो मस्क इसपर बहुत नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने स्पेसएक्स और एक्स का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया से टेक्सास शिफ्ट कर दिया था।

————————-

12 दिसंबर के अपडेट यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *