March 26, 2026

World News Updates; Trump Pakistan China | Russia Saudi Arabia | वर्ल्ड अपडेट्स: डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर की तीसरी सगाई, 5 बच्चों के पिता हैं

0
photo_1765880984.jpg


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर की सगाई हो गई है। उनकी सगाई सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर बेटिना एंडरसन से हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह घोषणा 15 दिसंबर को व्हाइट हाउस में आयोजित एक हॉलिडे पार्टी के दौरान की। हालांकि, सगाई किस तारीख को हुई इसकी जानकारी नहीं है।

जूनियर की यह तीसरी सगाई है। इससे पहले उनकी शादी पूर्व मॉडल और अभिनेत्री वैनेसा से हुई थी। वह वैनेसा के साथ 12 साल तक रिश्ते में रहे थे। दोनों के पांच बच्चे हैं। वैनेसा ने वर्ष 2018 में तलाक की अर्जी दी थी।

इसके बाद ट्रम्प जूनियर की सगाई अमेरिकी टीवी पर्सनैलिटी किम्बर्ली गिलफॉयल से 2018 में हुई थी। यह शादी 6 साल तक चली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रम्प जूनियर और बेटिना एंडरसन पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले महीने दोनों भारत के उदयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भी आए थे।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

ब्राजील में भीषण तूफान के कारण स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका गिरी

ब्राजील के गुआइबा शहर में आए भीषण तूफान के कारण स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की लगभग 40 मीटर ऊंची रेप्लिका गिर गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

यह स्टैच्यू एक फास्ट-फूड आउटलेट के पास लगी थी। तेज हवाओं के बल से प्रतिमा झुक गई और फिर गिरकर टूट गई। टक्कर से प्रतिमा का सिर चकनाचूर हो गया। गिरते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस तूफान से राज्य के कई इलाकों में ओले गिरे, छतें उड़ गईं, पेड़ गिरे, बिजली गुल हुई और कुछ सड़कें बाढ़ से प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की थी, और मंगलवार से मौसम सुधारने की उम्मीद है, हालांकि कुछ बारिश जारी रह सकती है।

भारत दौरे पर आए तालिबान विदेश मंत्री नूर जलाल जलाली

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली भारत दौरे पर पहुंचे हैं। यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। विदेश मंत्रालय ने उनके आने की पुष्टि की। साथ करते हुए कहा कि भारत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दर्शाता है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं, मानवीय सहायता और सहयोग को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत पहले भी अफगानिस्तान को दवाइयों और चिकित्सा सहायता मुहैया कराता रहा है।

मेक्सिको में फैक्ट्री से टकराया प्लेन , 7 की मौत, 3 लापता; इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश में हादसा

मेक्सिको में सोमवार को एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लापता हैं।

यह प्राइवेट जेट एकापुल्को से टोलुका एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश में सैन मेटियो एटेंको इलाके में क्रैश हो गया।

विमान ने एक फुटबॉल फील्ड पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन पास की एक फैक्ट्री की मेटल छत से टकरा गया, जिससे आग लग गई।

आग की वजह से इलाके के करीब 130 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। दुर्घटना की जांच चल रही है, और शुरुआती रिपोर्ट्स में इंजन फेलियर की बात कही जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट जेट में 8 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर थे। फिलहाल 7 लोगों के शव मिले हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

जॉर्डन में मोदी आज बिजनेस फोरम में शामिल होंगे: किंग अब्दुल्ला ने पीएम को गले लगाया, कहा- भारत से पुरानी दोस्ती; 5 समझौते किए

PM मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। वे आज भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे। इस पहले सोमवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई।

बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की सोच एक जैसी है। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए किंग अब्दुल्ला का आभार जताया। साथ ही उन्होंने उर्वरक और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाने की बात कही। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए। पूरी खबर पढ़ें…

ऑस्ट्रेलियाई बीच पर आतंकी हमले में 3 भारतीय छात्र घायल: PM अल्बनीज बोले- हमलावर ISIS से प्रेरित थे, इस्लामिक कट्टरता बड़ी समस्या; अब तक 15 मौतें

सिडनी आतंकी हमले में 3 भारतीय छात्र भी घायल हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम दो छात्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।

PM एंथनी अल्बनीज ने रविवार को सिडनी में यहूदी समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि हमलावरों की सोच इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रभावित थी।

उन्होंने कहा कि इस आतंकी संगठन से जुड़ी कट्टर सोच ने उन्हें कट्टरपंथी बना दिया था। अल्बनीज ने माना कि इस्लाम की कट्टर व्याख्या एक गंभीर समस्या है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 14 दिसंबर को बॉन्डी बीच पर जश्न मना रहे यहूदी लोगों पर दो आतंकि यों ने हमला कर दिया था। इसमें 15 लोगो की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक आतंकी की भी मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

भारत ने UN में पाकिस्तान को फटकार लगाई: इमरान खान को जेल, आसिम मुनीर को खुली छूट; राजदूत बोले- PAK आतंकवाद का सेंटर

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरिश पर्वतनेनी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति में जो उथल-पुथल चल रही है, उसका सीधा रिश्ता उसके सीमा-पार आतंकवाद से है।

राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डाल दिया गया, उनकी पार्टी पर रोक लगा दी गई, और 27वें संशोधन के जरिए सेना ने संविधान को अपने हिसाब से मोड़ दिया। भारत ने इसे ‘संवैधानिक तख्तापलट’ बताया।

राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह लोकतंत्र और कानून के साथ व्यवहार कर रहा है, वह उसकी गंभीर हालत को दिखाता है और उसी सोच के तहत वह लंबे समय से आतंकवाद को भी बढ़ावा देता रहा है। राजदूत ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सेंटर बताया। पूरी खबर पढ़ें…

——————————–

15 दिसंबर के अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *