March 27, 2026

World News Updates; US Iran Syria Donald Trump | China Pakistan Breaking News | वर्ल्ड अपडेट्स: बांग्लादेश में 10 पार्टियां गठबंधन कर सकती हैं, इनमें पूर्व पीएम खालिया जिया की भी पार्टी

0
world-updates-centre-81_1768133641.png


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP 10 अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन करने की तैयारी कर रही है। इनमें जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश और नेशनल सिटिजन पार्टी शामिल हैं।

इन दलों का कहना है कि वे सीट बंटवारे के समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं। जल्द ही सभी 11 दलों की एक साथ बैठक भी हो सकती है।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव है। नेताओं का कहना है कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 20 जनवरी से पहले सीट बंटवारे को लेकर समझौते की घोषणा हो सकती है।

NCP पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने बुधवार को कहा कि एक-दो दिनों के भीतर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

जमात, इस्लामी आंदोलन और NCP के अलावा इस गठबंधन में बांग्लादेश खिलाफत मजलिस, खिलाफत मजलिस, बांग्लादेश खिलाफत आंदोलन, आमार बांग्लादेश पार्टी, बांग्लादेश नेजाम-ए-इस्लाम पार्टी, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, जातीय गणतांत्रिक पार्टी और बांग्लादेश डेवलपमेंट पार्टी भी शामिल हैं।

शुरुआत में गठबंधन में आठ दल थे, लेकिन बाद में NCP, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और आमार बांग्लादेश पार्टी इसमें शामिल हो गईं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

नोबेल इंस्टीट्यूट बोला- ट्रम्प को अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रांसफर नहीं कर सकती मचाडो

नोबेल शांति पुरस्कार देने वाली संस्था नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के हालिया बयान पर नाराजगी जताई है।

मचाडो ने कहा था कि वे अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देना या साझा करना चाहेंगी।

संस्था ने शुक्रवार को एक छोटे बयान में कहा कि एक बार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद उसे रद्द नहीं किया जा सकता, किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, साझा नहीं किया जा सकता या किसी अन्य को दिया नहीं जा सकता।

यह बयान ऐसे समय आया है जब मचाडो ने फॉक्स न्यूज के होस्ट शॉन हैनिटी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे ट्रम्प को व्यक्तिगत रूप से बताना चाहेंगी कि वेनेजुएला के लोग इस पुरस्कार को उन्हें देना या साझा करना चाहते हैं।

मचाडो ने ट्रम्प की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने की सफल अमेरिकी कार्रवाई की है, जो न्यूयॉर्क में ड्रग तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लोगों के साथ-साथ ट्रम्प को भी समर्पित किया था। ट्रम्प लंबे समय से नोबेल पुरस्कार जीतने की इच्छा रखते हैं और अपने कार्यकाल में इसे हासिल करने की खुलकर कोशिश करते रहे हैं। इससे पहले ट्रम्प ने मचाडो को अच्छी महिला कहा था।

अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, सैनिकों की मौत के बाद जबावी कार्रवाई

अमेरिका ने शनिवार रात सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई पिछले महीने पल्मायरा में आतंकी हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत के बाद की गई।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में सीरिया के अलग-अलग इलाकों में ISIS के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन में ISIS के ठिकानों, हथियारों और ढांचों को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन-किन इलाकों में और कितने ठिकाने तबाह किए गए।

बयान में कहा गया,

QuoteImage

अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर मारेंगे, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें।

QuoteImage

ट्रम्प प्रशासन ने इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ नाम दिया है। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर को हुई थी। तब सीरिया के ISIS के 70 ठिकानों पर बड़े हमले किए गए थे।

ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी की धमकी: सरकार ने खुदा का दुश्मन बताया; हिंसा में अब तक 217 मौतें, 2600 से ज्यादा हिरासत में

ईरान में बीते दो हफ्ते से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है।

ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों को ‘खुदा का दुश्मन’ माना जाएगा, जिसके तहत मौत की सजा दी जा सकती है।

टाइम मैगजीन ने तेहरान के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है, जिनमें ज्यादातर की मौत गोली लगने से हुई हैं।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अब तक 2600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *