March 27, 2026

WPL का पहला एलिमिनेटर आज DC vs GG:दिल्ली लगातार चौथे प्लेऑफ में, पहले टाइटल की तलाश; जीतने वाली टीम RCB से फाइनल खेलेगी

0
wpl-2026dc-vs-gg_1770052090.jpg




विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चौथे सीजन का एलिमिनेटर आज गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा में ही फाइनल खेलेगी। इस सीजन गुजरात ने दोनों मैच जीते
गुजरात और दिल्ली के बीच WPL में अब तक 8 मुकाबले खेले गए। 4-4 में दोनों को जीत मिली। इस सीजन दोनों मैच गुजरात के नाम रहे। टीम ने नवी मुंबई में 4 रन और वडोदरा में 3 रन से करीबी मुकाबला जीता। दिल्ली दोनों ही बार आखिरी ओवर में टारगेट हासिल करने से चूक गई। दिल्ली लगातार चौथे प्लेऑफ में पहुंची
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। इससे पहले 3 सीजन तक टीम मेग लैनिंग की कप्तानी में हर बार टॉप पर रही, लेकिन फाइनल नहीं जीत सकी। गुजरात जायंट्स ने लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम पिछले सीजन तीसरे नंबर पर रही, लेकिन मुंबई इंडियंस से नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत पाई थी। गुजरात ने इस बार मुंबई को ही हराकर प्लेऑफ में एंट्री की। नंदनी शर्मा दिल्ली की टॉप विकेट टेकर
WPL के चौथे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को मीडियम पेसर नंदनी शर्मा का बहुत साथ मिला। जिन्होंने टूर्नामेंट की चौथी हैट्रिक समेत 15 विकेट लिए। वे टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 241 रन बनाए हैं। कप्तान गार्डनर गुजरात की टॉप बैटर
कप्तान एश्ले गार्डनर ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 244 रन बनाए हैं। वहीं ऑलराउंडर सोफी डिवाइन टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में भी सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। डिवाइन ने ही दिल्ली के खिलाफ इस सीजन दोनों मुकाबले में आखिरी ओवर फेंककर गुजरात को जीत दिलाई थी। पिच रिपोर्ट
वडोदरा की पिच पर शुरुआती मुकाबलों में रन स्कोरिंग मुश्किल थी। तब पहले बैटिंग करना फायदेमंद था, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में रन बनाना आसान हो गया है। ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले बॉलिंग चुन सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह। दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *