April 12, 2026

ईरान-अमेरिका में 15 घंटे बातचीत, कोई नतीजा नहीं:आज भी बैठक; ट्रम्प की चीन को चेतावनी- ईरान को हथियार न दे, अंजाम बुरा होगा

0
gifmagicsite-2026-04-12t011234636_1775935895.gif




पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दिन दो राउंड में 15 घंटे से ज्यादा शांति को लेकर बातचीत चली। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज फिर इस पर बैठक होगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह ईरान को हथियार भेजता है, तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रम्प शनिवार शाम (अमेरिकी समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस से मियामी रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संकेत मिले हैं कि आने वाले समय में ईरान को चीन से नए एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन इन हथियारों को सीधे भेजने के बजाय किसी तीसरे देश के जरिए भेज सकता है, ताकि असली स्रोत छुपाया जा सके। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *