March 31, 2026

छिंदवाड़ा के करेर गांव में एक साथ उठीं 5 अर्थियां:बेटी बोली-मां को जबरदस्ती ले गए थे, कहा था लाड़ली बहना के पैसे नहीं आएंगे

0
cover22_1774595763.gif




मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। MP28 P 0321 नंबर की बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे। जान गंवाने वाले 10 लोगों में से 5 करेर गांव के थे। शुक्रवार सुबह इनकी अर्थियां एक साथ उठीं तो हर घर से रोने-सिसकने की आवाज आने लगीं। परिजन शवों से लिपट पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। रामदास पराने और सिया इवनाती के शव को दफनाकर अंतिम विदाई दी गई। दौलत फरकाडे, भागवंती विश्वकर्मा और शकुन यादव का दाह संस्कार किया गया। सिया की बेटी शीताली बोली- मां को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में जबरदस्ती ले गए थे। बोल रहे थे कि नहीं जाओगी तो रोजगार गारंटी और लाड़ली बहना योजना के पैसे बैंक खाते में नहीं आएंगे। हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन करेर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। शोक संतप्त परिवारों के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। कठिन घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। देखिए, 6 तस्वीरें… छिंदवाड़ा हादसे के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *