March 29, 2026

जोमैटो के दीपिंदर गोयल का CEO पद से इस्तीफा:ब्लिंकिट के अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान; गोयल नए बिजनेस आइडिया पर काम करेंगे

0
new-project-2026-01-21t170841838_1768995434.jpg




जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO के पद से हटने का फैसला किया है। उनकी जगह अब ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा नए ग्रुप CEO होंगे। कंपनी ने बुधवार, 21 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी। गोयल बोर्ड में वाइस चेयरमैन बने रहेंगे। गोयल बोले- नए रिस्की आइडिया पर करना है काम दीपिंदर गोयल ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा- “मैं कुछ ऐसे नए आइडिया पर काम करना चाहता हूं जिनमें जोखिम ज्यादा है और बहुत सारे प्रयोग की जरूरत है। इस तरह के आइडिया को इटरनल जैसी पब्लिक लिस्टेड कंपनी के दायरे से बाहर रहकर करना ही बेहतर है। स्पेस-टेक और हेल्थ सेक्टर में कर रहे निवेश दीपिंदर गोयल का रुझान इटरनल के बाहर भी कई सेक्टर्स में है। खबरों के मुताबिक, वे स्पेस-टेक कंपनी ‘पिक्सेल’ में करीब ₹210 करोड़ का व्यक्तिगत निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वे लंबी उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी रिसर्च के लिए ‘कंटिन्यू’ और एविएशन सेक्टर में ‘एलएटी एयरोस्पेस’ जैसी कंपनियां भी चला रहे हैं। अलबिंदर ढींडसा पर क्यों जताया भरोसा? गोयल ने अलबिंदर की तारीफ करते हुए कहा कि ब्लिंकिट को घाटे से उबारने और उसे सफल बनाने के पीछे अलबिंदर की मेहनत है। गोयल ने लिखा, “अलबिंदर में एक मंझे हुए फाउंडर का डीएनए है और काम को एग्जीक्यूट करने की उनकी क्षमता मुझसे कहीं ज्यादा है। वे ग्रुप CEO के रूप में इटरनल का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।” हालांकि, अलबिंदर के लिए ब्लिंकिट अभी भी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी रहेगी। शेयरहोल्डर्स को नुकसान नहीं, गोयल ने छोड़े ESOPs कंपनी के भविष्य और शेयरहोल्डर्स के भरोसे को लेकर गोयल ने कहा कि उनका आर्थिक भविष्य अभी भी इटरनल से ही जुड़ा हुआ है। इस ट्रांजिशन के हिस्से के रूप में, गोयल ने अपने सभी अनवेस्टेड ESOPs कंपनी के पूल में वापस कर दिए हैं। इससे कंपनी के अगले दौर के लीडर्स के लिए वेल्थ क्रिएशन के मौके बनेंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी कम नहीं होगी। ऑपरेशन्स पर क्या होगा असर? गोयल ने साफ किया कि यह केवल पद का बदलाव है। वे स्ट्रैटेजी, कल्चर और लीडरशिप डेवलपमेंट में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। हालांकि, रोजमर्रा के कामकाज और बड़े बिजनेस फैसलों की जिम्मेदारी अब अलबिंदर ढींडसा की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *