March 26, 2026

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर जारी:मेकर्स का दावा- मुद्दा पहले से ज्यादा गंभीर, 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

0
comp-11_1769591784.gif




विपुल अमृतलाल शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। हर फ्रेम में डर, गुस्सा और सच्चाई को समेटे यह मोशन पोस्टर दर्शकों को झकझोर देने वाला नजर आ रहा है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जो 30 जनवरी को रिलीज होगा। ‘द केरल स्टोरी’ के जरिए कड़वी और असहज करने वाली सच्चाइयों को सामने लाने वाले विपुल अमृतलाल शाह अब इसके सीक्वल के साथ और भी आगे जाने का दावा कर रहे हैं। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर इस बात की झलक देता है कि फिल्म पहले भाग से कहीं ज्यादा गंभीर, डरावनी और बेचैन करने वाली होने वाली है। मोशन पोस्टर में महिलाओं के आंसुओं, डर और गुस्से से भरे चेहरे दिखाई देते हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि यह फिल्म धोखे, नफरत और इंसानियत से जुड़ी उन सच्चाइयों को उजागर करेगी, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। पोस्टर का हर फ्रेम दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है और फिल्म में सामने आने वाली खौफनाक हकीकत की झलक देता है। गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही थी, जिसने लव जिहाद और कन्वर्ज़न जैसे संवेदनशील मुद्दों को बेखौफ अंदाज में उठाया था। फिल्म ने पूरे देश में चर्चा पैदा की और बाद में इसे दो श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखा है। फिल्म को आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक मनन शाह का है, जबकि गानों के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *