April 3, 2026

देहरादून में कल से शुरू होगी अंडर-20 स्टेट एथलेटिक्स मीट:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे इवेंट, सभी जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग; पढ़ें शेड्यूल

0
origdbcl168631412164831c891db379k131686351307_1775219097.jpg




उत्तराखंड के युवा और होनहार एथलीट्स के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच तैयार है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 4 और 5 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स मीट का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने इस खेल महाकुंभ की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अंडर-20 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में अपना दम-खम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की मुख्य बातें (एक नज़र में) 4 अप्रैल को होने वाले इवेंट का शेड्यूल दिन 2: 5 अप्रैल 2026 (रविवार) मल्टी-इवेंट्स में होंगे डेकाथलॉन और हेप्टाथलॉन इस प्रतियोगिता में एथलीटों के धैर्य और समग्र कौशल को परखने वाले मल्टी-इवेंट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे। डेकाथलॉन (लड़कों के लिए 10 इवेंट्स): 4 अप्रैल: 100 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट, ऊंची कूद, 400 मीटर। 5 अप्रैल: 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस, पोल वॉल्ट, जेवलिन, 1500 मीटर। हेप्टाथलॉन (लड़कियों के लिए 7 इवेंट्स): दिन 1: 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट, 200 मीटर। दिन 2: लंबी कूद, जेवलिन, 800 मीटर। एथलीट्स के लिए जरूरी निर्देश आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचने पर सबसे पहले खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच होगी। जांच में सफल होने के बाद ही मौके पर बिब नंबर आवंटित किया जाएगा। 4 अप्रैल को एथलीटों को अपने इवेंट से 3 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। जबकि 5 अप्रैल को एथलीटों को अपने इवेंट से 1 घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *