रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली:व्हाट्सऐप वॉइस नोट में करोड़ों की मांग, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, अलर्ट मोड
![]()
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी व्हाट्सऐप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई, जिसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है। यह घटना फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद सामने आई है, जिससे मुंबई पुलिस की चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वॉइस नोट से फैली सनसनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर व्हाट्सऐप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। फिलहाल रणवीर सिंह और उनके परिवार को सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यह खबर अपडेट हो रही है..
Source link