March 30, 2026

राजस्थान- शराब समझकर एसिड पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी समारोह से चुराकर लाए थे बोतलें

0
whatsapp-image-2025-12-19-at-111305_1770955876.jpeg




राजस्थान के भीलवाड़ा में शादी-समारोह में 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और इन्हें सफाई करने के लिए बुलाया था। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। तीन लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा पुलिस के अनुसार हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है। एसिड पीने के कुछ मिनटों बाद ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। इन्हें तुरंत गंगापुर के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। दो मजदूरों को भीलवाड़ा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई। एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। समारोह स्थल पर मचा हड़कंप पुलिस सूत्रों के अनुसार समारोह वाली जगह एसिड की बोतलें सफाई के लिए रखी थीं। इन्हें मजदूरों ने शराब की गलतफहमी में पी लिया। घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *