March 29, 2026

रेप आरोपी बाबा के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं,ज्यादातर महिलाएं:अब तक 10 FIR दर्ज, SIT ने जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए

0
44_1774701272.jpg




महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांच कर रही SIT को पिछले पांच दिनों में फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। SIT ने लोगों से जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए हैं। खरात के खिलाफ कुल 10 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 8 मामले यौन शोषण और 2 मामले धोखाधड़ी के हैं। खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि खरात ने तीन साल तक उसका बार-बार रेप किया। महिला की शिकायत पर नया केस शुक्रवार को एक और महिला की शिकायत पर नया केस दर्ज हुआ। महिला ने पुलिस को बताया वह अपने पति से खराब संबंध और आर्थिक समस्याओं के कारण सलाह लेने खरात के पास गई थी। खरात ने कहा कि समस्या का समाधान चाहिए तो उसकी हर बात माननी होगी। इसके बाद उसने मार्च 2022 से 2024 के बीच उसका यौन शोषण किया। शुक्रवार को दर्ज दूसरा मामला नेवासा के कपड़ा व्यापारी राजेंद्र भगवत की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापार बढ़ाने के लिए वे रिश्तेदार की सलाह पर खरात से मिले थे। खरात ने उनसे एक सोने की अंगूठी और कुछ रत्न लेकर बदले में एक अंगूठी और रत्न पहनने के लिए दिए। भगवत के अनुसार, उन्होंने इसके लिए 2.62 लाख रुपए दिए, लेकिन बाद में पता चला कि दी गई अंगूठी और रत्न नकली थे और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पिछले पांच दिनों में जो शिकायतें मिली हैं, उनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। बहुत कम लोग लिखित शिकायत देने आगे आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, खरात का हवाला रैकेट से भी जुड़ा होने का शक है। खरात को फांसी दें: मुनगंटीवार BJP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मुंबई में कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, लेकिन अशोक खरात के क्रूर कृत्यों के बारे में सुनकर लगता है कि उसे किसी भी तरह की कानूनी नरमी नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से सजा दी जानी चाहिए और फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। पुणे में ‘गॉडमैन’ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार
पुणे पुलिस ने शनिवार को यौन शोषण के मामले में स्वयंभू ‘गॉडमैन’ ऋषिकेश वैद्य को पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अक्टूबर 2023 में सोशल मीडिया के जरिए महिला से संपर्क किया। महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।फिर उसे अपने जाल में फंसाकर कई बार यौन शोषण किया। यह मामला पहले वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन (मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय) में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में पुणे जिले के मांजरी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पिंपरी में उसके होने की सूचना मिलने पर पुणे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 6 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
———————— ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र का 10वीं फेल बाबा:पूजा के नाम पर मर्सिडीज और 6 करोड़ ऐंठे, लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप
महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पुणे के एक बड़े लॉजिस्टिक्स कारोबारी राजेंद्र जसूद ने खरात के खिलाफ नौवीं एफआईआर दर्ज कराई। खरात पर राजेंद्र से विदेश में बिजनेस सफल कराने और ‘अवतार पूजा’ के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed