March 26, 2026

सरकारी बैंकों में आज हड़ताल:नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे, लगातार चौथे दिन बैंक बंद

0
a3bd47fd-90b7-4dea-b097-096ed8899af7_1769439683.jpg




देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। PTI के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग की मांग कर रहा है। हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो सकेंगे। महीने के चौथे शनिवार (23 जनवरी), रविवार (25 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी के बाद यह लगातार चौथा दिन होगा, जब सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। हालांकि, बैंकों ने अपनी ब्रांच बंद रखने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा, प्राइवेट बैंकों में काम सामान्य रूप से चल रहा है। प्राइवेट बैंक UFBU का हिस्सा नहीं हैं। हड़ताल क्यों कर रहे हैं कर्मचारी? बैंक यूनियनों और सरकार के बीच विवाद की मुख्य जड़ शनिवार की छुट्टी है।बैंक कर्मचारी काफी समय से ‘5-डे वर्क वीक’ (हफ्ते में केवल 5 दिन काम) को लागू करने की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनी थी। लेकिन समझौते के बावजूद अभी तक इसका सरकारी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। 5-डे वर्किंग के लिए यूनियनों का तर्क है कि हम एक संतुलित कार्यप्रणाली मांग रहे हैं। हम इसके बदले हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। यूनियन चाहती है कि सरकार अब इसकी आधिकारिक अधिसूचना तुरंत जारी करे। हड़ताल का आम आदमी पर क्या असर होगा कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *