March 27, 2026

सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट:पटाखा बनाने के दौरान धमाका, एक की मौत, सिर-पैर 20 फीट दूर गिरे, कई घायल

0
comp-518_1769067445.gif




सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनी गई। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके की वजह से घर भी गिर गया है। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ है। यहां से 7KM की दूरी पर नीतीश कुमार सभा कर रहे थे। ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें देखिए… 2 KM दूर तक गई धमाके की आवाज आसपास के लोगों ने बताया कि तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक गई। आसपास के लोगों के घरों के दरवाजे हिलने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि, हम लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पास वाले घर से धुआं उठ रहा था। मलबा बिखरा पड़ा था। धीर-धीरे भीड़ जुटने लगी। उस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। पूरा परिवार पटाखे बनाता था। कई बार शिकायत कभी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 साल पहले भी एक घर में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ था। धड़ घर के पास पड़ा था सिर पीछे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ब्लास्ट बहुत तेज था। धड़ घर के पास पड़ा था। सिर गिरकर घर के पीछे गिर गया। घर भी पूरी तरह गिर गया है। आसपास के घरों पर भी असर हुआ है। घर के सामने लगे पेड़-पौधे भी झुलस गए हैं। बॉडी की हालत ऐसी है कि पहचानना मुश्किल है की वो कौन है। पुलिस ने इलाके को घेरा ब्लास्ट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास इलाके को घेर लिया है। ब्लास्ट वाली जगह पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस हटा रही है। पुलिस का कहना है कि, लगता है यहां अवैध तरीके से पटाखे का निर्माण हो रहा था। एक आदमी की मौत हो गई है। घर में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed