March 26, 2026

सेंसेक्स में 1,500 अंक की तेजी:75,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 500 अंक चढ़ा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त

0
11-am-9_1774417211.jpg




शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स करीब 1,500 अंक की तेजी के साथ 75,600 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक की तेजी है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। बाजार में तेजी के 3 मुख्य कारण एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 24 मार्च को तेजी रही क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 24 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *