April 13, 2026

हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए

0
comp-11-13_1776046718.gif




यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायल हो गए। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बस में 20 से 25 बाराती सवार थे। वापस लौटते वक्त ग्रामीण इलाके में खड़ी थी। 10-12 लोग नीचे उतरकर कुछ दूरी पर चाय-नाश्ता कर रहे थे। रास्ता काफी सकरा था। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस तुरंत ही पलट गई। ट्रक भी बेकाबू होकर बस के ऊपर जा गिरा। बस के परखच्चे उड़ गए। बाराती अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार मच गई। बाहर टहल रहे बारातियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला। कुछ लोगों को कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर निकालना पड़ा। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। हादसा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र धौलाना में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया- शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हादसे की तस्वीरें देखिए… खड़ी बस को मारी टक्कर, मरने वाले सभी रिश्तेदार
प्रत्यक्षदर्शी चांद कुरैशी ने बताया- मैं भी बारात के साथ था। दूसरी कार से लौट रहा था। बाकी बारातियों की बस रास्ते में खड़ी थी। करीब 20-25 बाराती अंदर थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बस पर ही पलट गया। मरने वालों में सभी मेरे रिश्तेदार थे। सभी हताहत गाजियाबाद में डासना के रहने वाले
पुलिस ने बताया- हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई है। मृतकों की पहचान यूनुस (50) पुत्र कदीर, युसूफ (55) पुत्र बशीर, अख्तर (40) पुत्र हामिद, सोनू पुत्र जहीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और खेड़ा निवासी एक शख्स शामिल है। घायलों में 2 की पहचान हसरत (45) और हबीब (52) के रूप में हुई है। बाकी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इलाज चल रहा है। सभी घायलों और मृतकों गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के हैं। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया थाना प्रभारी धौलाना अवनीश शर्मा ने बताया- घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से कुछ को रामा मेडिकल कॉलेज और बाकी को जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है… ———————- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *