May 15, 2026

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

0
untitled-design-2026-05-14t161907854_1778755758.jpg




पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, 33 साल के बुमराह को कप्तानी मिलने की संभावना ज्यादा है। वहीं, अगले सीजन के लिए हार्दिक के ट्रेड होने की चर्चाओं को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। बुमराह 13 साल से मुंबई के साथ हैं
बुमराह 2013 से यानी पिछले 13 सालों से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें टीम की गहरी समझ है। वे पहले भारतीय टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। वहीं, पांच बार के विजेता कप्तान रोहित शर्मा टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनके दोबारा कप्तानी संभालने की उम्मीद कम ही है। सूर्या परिवार के साथ समय बिताएंगे
सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें परिवार के साथ समय बिताने की अनुमति दी है। वहीं, हार्दिक पंड्या बैक स्पैम (कमर में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें 2 मई को चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान यह दिक्कत हुई थी। हालांकि वे रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में प्रैक्टिस करते दिखे थे, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया है। हार्दिक के ट्रेड होने की खबरें महज अफवाह
सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन क्रिकबज को टीम के सूत्रों ने बताया, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फ्रेंचाइजी इस समय ऐसी किसी संभावना पर विचार नहीं कर रही है और हार्दिक भविष्य में भी टीम के साथ बने रहेंगे। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर
पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स फिलहाल 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आज की जीत पंजाब को 15 अंकों पर ले जाएगी, जिससे प्लेऑफ में उसकी स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में चेन्नई और राजस्थान जैसी टीमों पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि मुंबई क्वालिफाई नहीं कर सकती, लेकिन आज रात उलटफेर करने की कोशिश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed