April 29, 2026

राष्ट्रपति को हिमाचल के लोक भवन में स्टेट बैंकेट:मूवमेंट के दौरान जगह-जगह ट्रैफिक रोका, आम जनता पेरशान, कल अटल टनल जाएंगी मुर्मू

0
comp-151_1777387128.gif




भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित लोक भवन में राज्य भोज (स्टेट बैंकेट) का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति शाम करीब 7:00 बजे लोक भवन पहुंचीं, जहां उनका राज्यपाल काविंदर गुप्ता, लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने लोक भवन के आदित्य कक्ष में राष्ट्रपति का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने राज्यपाल के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य भोज में भाग लिया। छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत शहर, छराबड़ा और मशोबरा बाइफरकेशन पर कुछ तक ट्रैफिक को रोका गया। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ये नेता व अधिकारी शामिल राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हाईकोर्ट के जस्टिस, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रमेश्वर सिंह, आर्मी ट्रेनिंग कमांड (एआरटीआरएसी) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, DGP अशोक तिवारी, राष्ट्रपति की सचिव दीप्ति उमाशंकर, राष्ट्रपति के सैन्य सचिव मेजर जनरल वूदेव परिदा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कल अटल टनल जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (बुधवार को) अटल टनल रोहतांग जा रही हैं। इसे देखते हुए रोहतांग व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आज ही पर्यटकों के अटल टनल जाने पर रोक लगा दी गई है। कल भी पर्यटकों के रोहतांग जाने की इजाजत नहीं होगी। मनाली में विशेष निषेधाज्ञा लागू डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के आदेशानुसार मनाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विशेष निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आदेशों के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग के साथ-साथ साउथ पोर्टल से सासे हेलीपैड तक, मनाली शहर और इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र (बारूद/गनपाउडर) के प्रयोग से चलने वाला हथियार, गोला-बारूद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के उन जवानों पर लागू नहीं होगा, जो आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात हैं। राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित ड्यूटी के लिए विशेष रूप से अधिकृत व्यक्ति भी इस दायरे से बाहर रहेंगे। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी और एक मई को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *