May 10, 2026

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका से कनाडा हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम: पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार

0
newsroom-composite-730x548-47_1778389383.jpg




अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने 89 हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों में कम से कम 17 चोरी की बंदूकें शामिल हैं। आरोपी इन हथियारों को अमेरिका से कनाडा तस्करी कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। यूएस अटॉर्नी ऑफिस फॉर सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के मुताबिक, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने स्टेट रूट-90 पर एक वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार लोगों के जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार मिले। कुछ हथियार कार की पिछली सीट पर भी रखे थे। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय मलिक ब्रॉमफील्ड कनाडा का नागरिक है। 25 वर्षीय फैजान अली पाकिस्तान का नागरिक है, जबकि 22 वर्षीय कमाल सलमान कनाडा, अमेरिका और जॉर्डन की नागरिकता रखता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, फैजान अली के पास किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी एक्सपायर पाकिस्तानी नेशनल ड्राइविंग परमिट भी मिला। तीनों आरोपियों पर अमेरिका से अवैध तस्करी, बिना लाइसेंस हथियार कारोबार, चोरी के हथियारों की ढुलाई और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मलिक ब्रॉमफील्ड पर विदेशी नागरिक होते हुए अवैध हथियार रखने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में दोष साबित होने पर 5 से 15 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, अंतिम सजा अदालत तय करेगी। कार्रवाई में न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, FBI और ATF की संयुक्त टीम शामिल रही। यूएस अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि आरोपी 80 से ज्यादा हथियार कनाडा भेजने की कोशिश कर रहे थे। FBI अधिकारियों ने कहा कि ऐसी तस्करी दोनों देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधि तेज: 12 विमान और 5 युद्धपोत दिखे
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चीन के 12 सैन्य विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज उसके आसपास सक्रिय पाए गए। इनमें 9 विमानों ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार कर ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 6 बजे तक चीनी सैन्य गतिविधियां दर्ज की गईं। ताइवान की सेना ने स्थिति की निगरानी की और जवाबी कार्रवाई की। इससे एक दिन पहले शनिवार को भी चीन के 8 सैन्य विमान, 6 नौसैनिक जहाज और 2 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे। उस दौरान सभी 8 विमान मीडियन लाइन पार कर ताइवान के मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी ADIZ में दाखिल हुए थे। चीन लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है। बीजिंग ‘वन चाइना पॉलिसी’ के तहत ताइवान पर दावा करता है। वहीं ताइवान की अपनी सरकार, सेना और लोकतांत्रिक व्यवस्था है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed