April 25, 2026

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली की PM का झुमके पहने फोटो वायरल, लोग बोले- भारतीय संस्कृति का असर

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-04-25t14_1777107304.png




इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की झुमके पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हाल ही में मेलोनी ने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह चारकोल ब्लेजर और बेज रंग के कपड़ों के साथ फॉर्मल विंटर लुक में नजर आईं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके झुमकों ने खींचा। इनमें घुंघरू जैसे डिजाइन थे, जो भारतीय स्टाइल की पहचान माने जाते हैं। मेलोनी ने इस फोटो के साथ राजनीति से जुड़ा एक सख्त संदेश भी लिखा, जिसमें प्रोपेगेंडा, आजादी और इटली के हितों की बात की गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उस मैसेज से ज्यादा उनके झुमकों की चर्चा कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन भर दिया और इस अनोखे फैशन मोमेंट पर प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने इसे दुनिया में बढ़ते भारत के सांस्कृतिक प्रभाव का संकेत बताया, वहीं कई लोगों ने मजाक में कहा कि मेलोनी ने बॉलीवुड स्टाइल ड्रेसिंग अपना ली है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भारतीयों को 3 साल तक H-1B वीजा मिलने पर रोक लग सकती है, अमेरिकी संसद में बिल पेश अमेरिका में H-1B वीजा प्रोग्राम को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में नया बिल पेश हुआ है। इस बिल में वीजा प्रोग्राम को तीन साल के लिए रोकने की मांग की गई है। भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि हर साल कुल जारी किए जाने वाले एच-1बी वीजा में से 70% भारतीय प्रोफेशनल्स को जारी किए जाते हैं। बिल में H-1B वीजा के सालाना कोटा को 65,000 से घटाकर 25,000 करने और न्यूनतम सैलरी 2 लाख डॉलर तय करने का प्रस्ताव है। साथ ही वीजा धारकों को अपने परिवार को अमेरिका लाने से रोकने की बात भी कही गई है। इसके अलावा, इसमें लॉटरी सिस्टम हटाकर वेतन आधारित चयन प्रक्रिया लागू करने, कंपनियों को यह साबित करने की शर्त कि उन्हें योग्य अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिले, और H-1B वर्कर्स को एक से ज्यादा नौकरी करने से रोकने का प्रस्ताव शामिल है। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी टेक कंपनियां H-1B वीजा के जरिए बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य विदेशी प्रोफेशनल्स को नौकरी देती हैं। खासकर आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर में भारतीय सबसे बड़े समूहों में शामिल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते है, ट्रम्प ने न्योता दिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के मियामी में इस साल दिसंबर में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन को इस समिट के लिए न्योता दिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन का इस समिट में हिस्सा लेना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही उन्होंने माना कि G8 से रूस को निकालना उनकी गलती थी रूस का कहना है कि वह G20 को मौजूदा वैश्विक संकट के बीच अहम मंच मानता है, इसलिए उसकी भागीदारी तय है। हालांकि पुतिन ही शामिल होंगे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनकी जगह कोई प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। पुतिन आखिरी बार 2019 में G20 बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के कारण उनकी पश्चिमी देशों के साथ दूरी बढ़ती गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed