May 4, 2026

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

0
unnamed17769438411777343333_1777856763.gif




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस मिशन का नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा गया है। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है। उनके जहाज यहां फंस गए हैं। ट्रम्प ने इन जहाजों और उनके कर्मचारियों को निर्दोष बताया और कहा कि वे हालात के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा ताकि वे बिना किसी खतरे के अपना काम जारी रख सकें। यह ऑपरेशन सोमवार सुबह से शुरू होगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर इस ऑपरेशन में ईरान ने कोई रुकावट पैदा की तो अमेरिका सख्त जवाब देगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान की चेतावनी: IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। 2. जंग रोकने का नया प्रस्ताव: अमेरिका को पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस नए प्रस्ताव का रीव्यू भी कर रहे है। 3. कार्गो शिप पर बोट्स से हमला: होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े कार्गो जहाज पर छोटे-छोटे नावों से हमला किया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। 4. अब तक 49 जहाजों ने रास्ता बदला: अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के बंदरगाहों पर चल रही घेराबंदी के दौरान अब तक 49 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है। 5. अमेरिका में पेट्रोल महंगा: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 4.45 डॉलर (370 रुपए) प्रति गैलन (3.78 लीटर) हो गई है। 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल की कीमत 1.47 डॉलर (122 रुपए) बढ़ चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *