April 21, 2026

इंटरनेट सुरक्षित नहीं रहा, साइबर हमलों का खतरा बढ़ा‎:एंथ्रोपिक के नए मॉडल से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, सर्च‎इंजन खतरे में, बैंक, अस्पताल तक हो सकते हैं हैक‎

0
orig_new-project-23_1776767145.jpg




‎एआई की तेजी से बढ़ती क्षमता अब साइबर सुरक्षा ‎के लिए नई चुनौती बनती दिख रही है। एआई कंपनी ‎‎एंथ्रोपिक ने नए मॉडल “क्लॉड मायथोस” को ‎‎सार्वजनिक न करने का फैसला किया है। कंपनी के ‎‎अनुसार, यह मॉडल दशकों पुराने सॉफ्टवेयर ‎सिस्टम्स में छिपी कमजोरियों को पहचानने और‎ उनका फायदा उठाने में सक्षम है। एंथ्रोपिक का दावा ‎है कि इस स्तर की क्षमता हासिल करने में अन्य‎ एआई लैब अभी 6 से 18 महीने पीछे हैं। इससे ‎चिंता बढ़ गई है कि इंटरनेट का बड़ा हिस्सा अधिक‎ असुरक्षित हो सकता है फिर चाहे वह स्ट्रीमिंग ‎प्लेटफॉर्म हो, ऑनलाइन बैंकिंग या सर्च इंजन।‎ एआई के जरिए बिना खास ट्रेनिंग के सॉफ्टवेयर‎ बनाने का चलन भी बढ़ा है, जिससे ऐसे एप्लीकेशन ‎तेजी से बन रहे हैं जिनमें सुरक्षा जांच नहीं होती।‎ जैसे-जैसे एआई और उन्नत होगा, इन खामियों को ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ढूंढना और उनका दुरुपयोग करना आसान होता‎ जाएगा। अब तक इंटरनेट अपेक्षाकृत सुरक्षित ‎इसलिए रहा क्योंकि सॉफ्टवेयर बनाना जटिल था‎ और बग्स ढूंढना कठिन। लेकिन ओपन सोर्स‎ सॉफ्टवेयर पर बढ़ती निर्भरता के बीच यह संतुलन‎ बदल रहा है। उदाहरण के तौर पर, वीडियो स्ट्रीमिंग‎ में इस्तेमाल होने वाला एफएफएमपीईजी और सुरक्षा‎ से जुड़ा ओपनबीएसडी जैसे सिस्टम सीमित ‎संसाधनों पर चल रहे हैं। एंथ्रोपिक के मुताबिक,‎मायथोस ने ओपनबीएसडी में 27 साल पुरानी और ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎एफएफएमपीईजी में 16 साल पुरानी खामियां खोज‎ निकालीं। विशेषज्ञों को आशंका है कि ऐसे टूल्स का‎ दुरुपयोग कर हैकर अस्पतालों, नेटवर्क और ‎महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकते हैं।‎ इस स्थिति में विशेषज्ञों का जोर है कि साइबर सुरक्षा‎ को विकल्प नहीं, बल्कि डिफॉल्ट बनाया जाए।‎ कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयर में सुरक्षा उपाय पहले‎ से शामिल करने होंगे, ताकि एआई के इस नए दौर‎ में जोखिम को नियंत्रित किया जा सके।‎ सेफ्टी को डिफाल्ट बनाएं‎ प्रोडक्ट में ओपन सोर्स कोड डालने वाली कंपनियों‎ को मेंटेनेंस के लिए जरूरी वर्कर रखने चाहिए।‎ मायथोस जैसे टूल्स बनाने वाली कंपनियां ऐसे ‎वर्कर को ये टूल्स सौंपें। सॉफ्टवेयर बनाने वाले‎ लाखों नए क्रिएटर्स के लिए सेफ्टी के उपाय करने‎ की जरूरत है। ये किसी प्रीमियम फीचर की बजाय ‎डिफाल्ट के रूप में होने चाहिए।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *