May 14, 2026

केरलम में आज सीएम का ऐलान:दोपहर में विधायक दल की बैठक; 4 राज्यों में सीएम शपथ ले चुके, बस केरलम में बाकी

0
live-update-centre-441778436265_1778715263.jpg




केरलम सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए 10 दिन हो गए हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सीएम की शपथ हो चुकी है। लेकिन केरलम में जहां कांग्रेस बहुमत में आई है वहां सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है। आज दोपहर 1 बजे तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी ऑफिस में विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नेता चुना जाएगा। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएँ पूरी कर ली हैं। केरलम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी। राहुल गांधी की पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर के विधायक सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। फिर उपचुनाव के जरिए वेणुगोपाल विधानसभा पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है। बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में सीएम शपथ ले चुके तमिलनाडु: TVK की सरकार, विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार, सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: भाजपा सरकार, हिमंता दूसरी बार असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। 12 मई को असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… पुडुचेरी: एनडीए सरकार, एन. रंगासामी 5वीं बार CM बने एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *