April 20, 2026

कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-04-14t23_1776188091.jpg




कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL के मौजूदा सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में 32 रन से हरा दिया। मंगलवार को 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड नूर ने रहाणे, ग्रीन और रिंकू को पवेलियन भेजा
CSK की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे (28 रन), कैमरन ग्रीन (जीरो) और रिंकू सिंह (6 रन) को पवेलियन भेजा। KKR ने 90 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सैमसन ने 48 रन बनाए
CSK की पारी में संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे। KKR से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके। वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स चेन्रई 8वें नंबर पर आई, कोलकाता बॉटम पर
चेन्नई ने सीजन में दूसरा मैच जीता है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के 8वें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता 4 मैच हारने के बाद सबसे निचले पायदान पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट: अकील हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा। इम्पैक्ट: फिन एलन।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *