विपक्ष पीएम को लेटर लिखेगा:543 सीटों पर महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग, प्रियंका की आज प्रेस कांफ्रेंस
![]()
कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष पीएम मोदी को लेटर लिखकर पुराना महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग करेगा। हालांकि ये कानून 16 अप्रैल से लागू हो चुका है लेकिन विपक्ष चाहता है कि मौजूदा 543 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिले। इसके लिए प्रियंका गांधी आज प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगी। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर तीन दिन का स्पेशल सेशन बुलाया था। शुक्रवार को बिल पर वोटिंग हुई, सरकार इसके समर्थन में दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सकी और बिल गिर गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उन्हें (केंद्र सरकार को) महिलाओं से जुड़ा वह पुराना विधेयक सोमवार को ही तुरंत लाना चाहिए। जिसे सभी पार्टियों ने मिलकर पारित किया था। सोमवार को संसद सत्र बुलाएं, वह विधेयक पेश करें और फिर देखते हैं कि महिलाओं का विरोधी कौन है। हम सभी उस विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे और आपका समर्थन करेंगे। संसद के स्पेशल सेशन के तीसरे दिन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link