April 22, 2026

वैभव सूर्यवंशी आउट, इकाना में छाया सन्नाटा:मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए तो गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे लगाया

0
comp-393_1776870485.gif




इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हो रहा है। LSG ने टॉस जीतकर RR को बैटिंग के लिए बुलाया है। मैच के दौरान मोहसिन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही फैंस में सन्नाटा छा गया है। वहीं, मोहम्मद मोहम्मद शमी ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट लिए। इसके बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका खुश नजर आए और उन्होंने जेब से भगवान की तस्वीर निकालकर माथे से लगाया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से फैन आए हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे हैं। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इंदौर से आए हसमत अली ने कहा- हम वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखना चाहते हैं। नन्हे फैन अभिज्ञान ने कहा- राजस्थान में वैभव सूर्यवंशी समेत कई बिहारी खिलाड़ी हैं। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का है। 15 साल के ओपनर वैभव इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वह नंबर-1 हो जाएंगे। LSG में ऋषभ पंत से लोगों ने उम्मीद लगा रखी है। पहले 5 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *