April 17, 2026

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती:5 बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटे ₹35 लाख, मैनेजर को पीटा

0
cover-2_1776419691.gif




मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे और बैंक से नकदी, सोना-चांदी सहित 30 से 35 लाख रुपए का माल लूटकर भाग गए। 20 मिनट तक बंधक बना रहा पूरा बैंक एसपी मनीष खत्री के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज मैनेजर पर बट से किया हमला लूट के दौरान बदमाशों ने क्रूरता भी दिखाई। उन्होंने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 20 मिनट तक बदमाशों ने बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया और अंत में नकदी से भरी एक पेटी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता चल सके। एसपी ने बताया कि करीब 14:50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी भी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है। गार्ड नहीं था, एक फायर किया एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे। सामने आया सीसीटीवी फुटेज बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं। तीनों आरोपी एक ही बाइक में बैठकर बैढ़न शहर की तरफ फरार हो जाते हैं। यह सीसीटीवी बैंक के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ लगभग 50 फीट दूर एक दुकान में लगा हुआ है, जिसमें लुटेरे भागते हुए कैद हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *