May 13, 2026

सिंगर दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म-हाउस पर फायरिंग का दावा:दीवार पर निशान, लॉरेंस गैंग की पोस्ट- आत्मा छुड़वा देंगे; करनाल पुलिस बोली-संदिग्ध नहीं मिला

0
ezgifcom-speed_1778662182.gif




हरियाणा के करनाल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के फार्म हाउस पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने 2 गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली फार्म हाउस के मेन गेट को चीरते हुए दीवार में लगी। गेट और दीवार में एक होल भी हुआ है। घटना के समय मैनेजर के माता- पिता और भाई फार्म हाउस में ही मौजूद थे। फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- हमने गोली चलवाकर दिलजीत और उसके मैनेजर सोनाली व गुरप्रताप को एक मैसेज दिया है। पोस्ट में दावा किया गया कि दिलजीत की टीम से जुड़ा एक व्यक्ति लड़कियों का शोषण करता है। पंजाब की एक बेटी को भी झांसे में लेकर उसका रेप किया गया। ये थर्ड वार्निंग थी, अब हम तुम्हारा नुकसान कर देंगे। अगर आगे सुधार नहीं किया तो शरीर से आत्मा छुड़वा देंगे। उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फायरिंग जैसी भी कोई घटना सामने नहीं आई है। पहले सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… लॉरेंस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी… फायरिंग कर एक मैसेज दिया फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े टायसन और आरजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें दावा किया गया कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के फार्म हाउस (गोंदर गांव, हरियाणा) फयरिंग हुई है। ये मैंने (टायशन, आरजू और हैरी बॉक्सर) ने करवाई है। हमने सिंगर दिलजीत और इसके मैनेजर सोनाली व गुरप्रताप को एक मैसेज दिया था। तुम्हारे आदमी ने लड़कियों का शोषण किया पोस्ट में लिखा- हमने न कोई फिरौती मांगी, ना किसी प्रकार का कोई फाइनेंशियल फायदा लिया, ना कभी किसी काम के लिए परेशान किया। एक मैसेज दिया है कि ये जो तुम्हारा आदमी लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शो पर फायदा उठाता है। इसने ऑस्ट्रिया टूर के दौरान पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया। उसे प्रेग्नेंट कर ब्लॉक कर दिया गया। हमारा नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला पोस्ट में आगे लिखा कि हमें इसी टूर के दौरान कई बहनों की शिकायत मिली थी, दिलजीत के नाम पर वहां अश्लील व्यवहार किया गया। हमने पहले भी कई मैसेज किए कि उस व्यक्ति को अपनी टीम से दूर करो। तुम ग्लोबल लेवल पर देश को रीप्रजेंट करतो हो, इसीलिए नरमी से काम ले रहे हैं। हमारा नेटवर्क पूरी दुनिया में है, जहां भी जाओगे, वहीं मिलेंगे। तुम्हारा शरीर छुड़वा देंगे लॉरेंस गैंग मेंबर ने पोस्ट में आगे कहा कि एक बार रिकोर्ड चेक कर लेना। हमें मजबूर मत करो, सुधर जाओ। आत्मा तो तुमने छोड़ रखी है, शरीर हम छुड़वा देंगे। अबकी बार बात न मानने की गलती मत करना, उस व्यक्ति का नाम भी जल्द ही एक्सपोज करेंगे, जिसने ये गलती की है। तुम सबके फार्म हाउस में घुसकर बताएंगे कि एक बलात्कारी का साथ देने का अंजाम क्या होता है। पूर्व सरपंच जोगा सिंह बोले- ये अफवाह गोंदर गांव के पूर्व सरपंच जोगा सिंह का कहना है कि ये घटना पूरी तरह से अफवाह है। फार्म हाउस पर सभी लोग गेट बंद करके सो रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया और पूरी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। गुरप्रताप कांग अभी विदेश में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *