May 1, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली रवाना:अन्नाडेल से भरी उड़ान, गवर्नर-CM भी मौजूद रहे; इससे पहले सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं

0
comp-116-1_1777612248.gif




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (शुक्रवार को) शिमला से दिल्ली लौट गई हैं। उन्होंने अन्नाडेल से दिल्ली से लिए उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंचीं। आरट्रैक में सेना के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दिल्ली लौट गई हैं। इस दौरान हिमाचल के गवर्नर काविंदर गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति पिछले 5 दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में रुकी हुई थी। हिमाचल में उनका अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर का दौरा प्रस्तावित था। मगर वह दोनों जगह खराब मौसम के कारण नहीं जा सकी और उनका दौरा रद्द करना पड़ा। आज भी सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा खुल गया था। ट्रैफिक रोकने से जनता परेशान राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9 बजे छराबड़ा से शिमला के ऑरट्रैक के लिए चली। इस दौरान करीब पौने घंटे तक ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे सुबह के वक्त सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक बहाल होने के बाद वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही। अप्पर शिमला की गाड़ियां छराबड़ा में रोकी अप्पर शिमला से राजधानी शिमला लआने वाली गाड़ियां छराबड़ा में रोकी गई, जबकि सुन्नी व करसोग साइड से आने वाले वाहन मशोबरा बाइफरकेशन पर रोके गए। इसी तरह मशोबरा बाइफरकेशन से ढली चौक-समिट्री टनल-संजौली चौक-नवबहार चौक तक शहर में ट्रैफिक रोका गया। हर साल गर्मियों में रिट्रीट आते रहे राष्ट्रपति बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ है। यहां पर राष्ट्रपति हर साल गर्मियों में आते रहे हैं और पांच-छह यहां रुकने के बाद वापस लौटते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *