May 1, 2026

IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Rain Alert Photos

0
comp-16-7_1777621001.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Rain Alert Photos | Odisha CG Delhi Temperature

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।

यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में गुरुवार को पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां सड़क से बर्फ हटाने में जुटे कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

हालांकि, राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 44°C तापमान रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

2 मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

3 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

देशभर के मौसम से जुड़ी 7 तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान नजर आए।

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान नजर आए।

उत्तर प्रदेश के आगरा में आंधी-बारिश के बीच बड़ी संख्या में टूरिस्ट ताज महल देखने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के आगरा में आंधी-बारिश के बीच बड़ी संख्या में टूरिस्ट ताज महल देखने पहुंचे।

दिल्ली में गुरुवार को दोपहर के बाद तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई।

दिल्ली में गुरुवार को दोपहर के बाद तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई।

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर काले बादल छा गए। यहां 1 हफ्ते से बारिश जारी है।

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर काले बादल छा गए। यहां 1 हफ्ते से बारिश जारी है।

तमिलनाडु में नीलगिरी के ऊटी में भारी बारिश हुई। बारिश के बीच सड़क से गुजरते यात्री।

तमिलनाडु में नीलगिरी के ऊटी में भारी बारिश हुई। बारिश के बीच सड़क से गुजरते यात्री।

हिमाचल के शिमला के फागू में बर्फबारी से सेब के पेड़ों को बचाने के लिए लगाए नेट गिर गए।

हिमाचल के शिमला के फागू में बर्फबारी से सेब के पेड़ों को बचाने के लिए लगाए नेट गिर गए।

हिमाचल के चंबा स्थित चुराह में ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर आ गया।

हिमाचल के चंबा स्थित चुराह में ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर आ गया।

हीटवेव को लेकर राज्यों की तैयारी….

  • महाराष्ट्र: मुंबई में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से जूझ रहे 97 पक्षियों और जानवरों का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग इन्हें ठीक होने पर वापस जंगल में छोड़ देगा।
  • राजस्थान: जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में लू के मरीजों के इलाज के लिए अलग ICU बनाया गया है। यहां गुरुवार को तापमान 40°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में अप्रैल के दौरान 18 सालों में सबसे ज्यादा बारिश

दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरे। इससे तापमान 8 से 15°C तक गिर गया। पालम में तापमान 39 से गिरकर 28 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस साल अप्रैल के दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा 27.9 मिमी बारिश हुई। इससे पहले अप्रैल 2008 में 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

राज्यों से मौसम की खबरें…

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में बारिश, 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 36 घंटे में 17 लोगों की मौत

यूपी के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गोरखपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 2 दिनों के दौरान राज्य में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: बगहा में बारिश, 33 जिलों में अलर्ट; 2 मई तक बारिश की संभावना, 3 मई से बढ़ेगा तापमान

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी आंधी के साथ तेज बारिश जारी है। बगहा में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई। पटना समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 मई तक आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 3 मई के बाद राज्य में फिर से गर्मी बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 17 जिलों में आज बारिश, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ उखड़े; 4 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच ओले, बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। उमरिया-मुरैना में ओले भी गिरे। भोपाल में तेज आंधी चलने से कोलार रोड समेत कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए। IMD ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर-बाड़मेर सबसे गर्म, मई में बारिश के आसार

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है। गुरुवार को बीकानेर, चूरू, फलोदी, पिलानी में अधिकतम तापमान 42 से 43°C के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर और जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 44°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मई के शुरुआती दो हफ्ते के दौरान गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य में 2 मई से 4 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: रायगढ़-गरियाबंद में ओले गिरे, 5 दिन तक बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: पहाड़ों पर बारिश से बदला मौसम, सुबह से ठंडी हवाएं; कल से अगले 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

पहाड़ों पर बारिश और ओले गिरने से पंजाब का मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 2 मई से 6 मई तक राज्य में बारिश-आंधी का अनुमान जताया है। इससे पहले गुरुवार को 10 जिलों का तापमान 35 से 40°C के बीच रहा। इस दौरान बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 39.3°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *