May 9, 2026

India Qualifies for Knockout Stage First Time

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-05-09t10_1778301687.jpg


  • Hindi News
  • Sports
  • India Qualifies For Knockout Stage First Time | AFC U 17 Womens Asian Cup

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। चीन के सूझोऊ में खेले गए आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने लेबनान को 4-0 से हराया। प्रीतिका बर्मन ने दो गोल किए, जबकि अल्वा देवी संजम और जोया ने एक-एक गोल दागा। भारत ने ग्रुप स्टेज 3 अंकों के साथ खत्म किया और थाईलैंड के साथ ‘बेस्ट थर्ड प्लेस’ टीम के तौर पर अंतिम आठ में जगह बनाई।

छठे मिनट में भारत ने पहला गोल दागा

भारत ने शुरुआत से ही लेबनान पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में दिव्यानी लिंडा के लॉन्ग पास पर प्रीतिका बर्मन ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 35वें मिनट में अल्वा देवी संजम ने स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने दो और गोल कर लेबनान की वापसी के रास्ते बंद कर दिए।

भारत के लिए दो गोल करने वाली प्रितिका बर्मन, लेबनान के खिलाफ मुकाबले में एक्शन में।

भारत के लिए दो गोल करने वाली प्रितिका बर्मन, लेबनान के खिलाफ मुकाबले में एक्शन में।

2004 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंची महिला टीम

भारतीय महिला फुटबॉल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 2004 में AFC अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के बाद पहली बार भारत की किसी महिला टीम ने एशियन कप के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है। वहीं, 2018 में अंडर-16 पुरुष टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद यह किसी भी भारतीय टीम का पहला नॉकआउट है।

चीन से होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

सोमवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा। चीन ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंकों के साथ टॉप पर रहा। मैच सूझोऊ स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में खेला जाएगा। चीन टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है, इसलिए भारत के लिए यह मुकाबला कड़ी चुनौती होगा।

अल्वा देवी मैच में भारत का दूसरा गोल करने का जश्न मनाती हुईं।

अल्वा देवी मैच में भारत का दूसरा गोल करने का जश्न मनाती हुईं।

वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ एक जीत की दूरी

अगर भारत सोमवार को चीन को हराता है, तो टीम सीधे मोरक्को में होने वाले FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय टीम (पुरुष या महिला) अपनी काबिलियत (Merit) के दम पर किसी भी लेवल के FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। इससे पहले भारत ने 2017 (U-17 पुरुष) और 2022 (U-17 महिला) वर्ल्ड कप में मेजबान होने के नाते हिस्सा लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *