March 26, 2026

Google’s ‘Year in Search 2025’Vaibhav Suryavanshi Jemimah Rodrigues Smriti Mandhana Indian cricketer | गूगल ट्रेंड्स में वैभव सूर्यवंशी भारत के नंबर-1 क्रिकेटर: प्रियांश आर्या दूसरे, टॉप-10 में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना भी शामिल

0
1-28_1764990669.gif


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Google’s ‘Year In Search 2025’Vaibhav Suryavanshi Jemimah Rodrigues Smriti Mandhana Indian Cricketer

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी साल 2025 में देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी बन गए हैं। वहीं, दुनिया भर में वह छठे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी रहे। IPL, अंडर-19 और टी-20 में लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के कारण पिछले एक साल में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

वैभव मूल रूप से बिहार से आते हैं। पिछले साल मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में मिला कॉन्ट्रैक्ट है। इस साल वैभव ने IPL में डेब्यू किया। वह लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज हैं और टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह उपलब्धि IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ हासिल की।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी धमाल वैभव राइजिंग स्टार्स एशिया कप भी खेल चुके हैं। UAE के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ा था। इस पारी में उनके 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे।

प्रियांश आर्य दूसरे नंबर पर गूगल ट्रेंड्स 2025 की सर्च लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के बाद प्रियांश आर्य दूसरे नंबर पर रहे। प्रियांश दिल्ली की ओर से खेलते हैं और IPL में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। अपने पहले ही IPL सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 475 रन बनाए।

तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी लगाकर इतिहास रचा था। हैरानी की बात यह रही कि टॉप-5 में आंध्र प्रदेश के गुन्टूर के 21 वर्षीय शेख रशीद भी शामिल रहे।

रोड्रिग्स और मांधना भी टॉप-10 में शामिल

टॉप-10 में महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मांधना के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा करुण नायर, भारत अंडर-19 टीम के कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे (17 वर्ष) भी लिस्ट में रहे। आयुष ने 48 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, भारत अंडर-19 की कप्तानी की और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 से ज्यादा रन बनाए।

गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल, और मुंबई–केरल के स्पिनर विग्नेश पुथुर भी इस सूची में शामिल रहे।

______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

क्या दूसरी बार शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे कोहली:भारत और साउथ अफ्रीका में तीसरा वनडे आज, जीतने वाली टीम सीरीज जीत लेगी

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम यहां पहली बार वनडे में आमने-सामने होंगी। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *