Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में मंगलवार को गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी शाम 5.29 बजे गुरु तेग बहादुर अस्पताल से मिली, जहां घायल तारिक हसन को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, तारिक दिन में अपने दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उस इलाके में आया था। अंतिम संस्कार के बाद, दोपहर 3 बजे, वह अपने दोस्त सद्दाम के साथ एक बिरयानी की दुकान पर गया।
खाना खाने के बाद, सद्दाम हाथ धोने के लिए दुकान के अंदर गया, जबकि तारिक उसके पीछे खड़ा रहा। जब सद्दाम पीछे मुड़ा, तो उसने तारिक को नीचे बैठा हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि पूछने पर तारिक ने उसे बताया कि उसे गोली लगी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव जम्मू सीमा पर रेंजर्स को सौंपा

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 25 जनवरी को पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पार कर रहे घुसपैठिए को गोली मार दी थी। मंगलवार को उसका शव पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।
घुसपैठिया को रविवार देर रात सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में माजरा इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। मृतक की पहचान लाहौर निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते समय भारतीय सीमा में उनके नागरिक की मौत की जानकारी दी।