May 7, 2026

Celina jately cried in son”s grave in a heartbreaking video

0
ezgifcom-video-to-gif-converter-56_1778127455.gif


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सेलिना जेटली के लिए बीते कुछ महीने बेहद तकलीफदेह रहे। भाई की यूएई में गिरफ्तारी से लेकर तलाक की प्रोसेस। अब एक्ट्रेस के तलाक की हियरिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसके सिलसिले में वो इन दिनों ऑस्ट्रिया में हैं। यहीं उनके बेटे की कब्र भी है। ऑस्ट्रिया में एक्ट्रेस अपने बेटे की कब्र पर गईं और फूट-फूटकर रोती दिखीं।

सेलिना जेटली ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कब्रिस्तान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा था, ‘तलाक की हियरिंग के लिए ऑस्ट्रिया में बीते पिछले 2 हफ्ते बेहद ब्रूटल थे। जिस इकलौते बच्चे से मैं मिल पाई वो था दिवंगत शमशेर। जज के सामने पेश होने के बावजूद मेरे बच्चे घर नहीं लाने दिए गए। यहां तक कि मुझे मेरे 3 बच्चों को देखने भी नहीं दिया गया। जिन्हें मैंने जन्म दिया और जिनके लिए मैंने कुर्बानियां दीं। मेरे बच्चों को बहकाया जा रहा है और मेरे खिलाफ किया जा रहा है, मेरे बचे हुए प्री मैरिटल एसेट्स को छीनने लेने के लिए। आशा है मुझे चोट पहुंचाने से उसे राहत मिले, दुर्भाग्य से ये सारी चीजें हमारे बच्चों के लिए हमेशा के लिए एक जख्म बन जाएंगी।’

इस वीडियो के अलावा कैप्शन में सेलिना ने लिखा है, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से रहे। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए वादे के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था, वापस घर नहीं लाया गया।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘मुझे सिर्फ अपने दिवंगत बेटे शमशेर से मिलने दिया गया, जिसका कुछ समय पहले निधन हो चुका है। यह एक ऐसी मां की दर्दभरी कहानी है, जिसने अपने बच्चों के लिए उनके जन्म से ही सब कुछ किया। मैंने अपना देश, अपने माता-पिता और अपना काम छोड़ दिया, और अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर दुबई और दोबारा ऑस्ट्रिया तक शिफ्ट होती रही।’

‘मैंने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की और हर कदम पर अपने पति के सपनों, करियर और हमारी बनाई जिंदगी का साथ दिया। लेकिन शादी और बच्चों के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करने के बदले में, मैंने अपनी संपत्ति को एक-एक करके छिनते हुए देखा और बहुत अपमान और अत्याचार सहा।’

आगे सेलिना लिखती हैं, ‘मैंने कई बार कानूनी और ईमानदार तरीके से आपसी सहमति से अलग होने की कोशिश की, लेकिन हर बार मेरी शादी से पहले की बची हुई संपत्ति पर अनुचित मांगें रखी गईं। ऑस्ट्रिया की फैमिली कोर्ट के संयुक्त कस्टडी आदेश के बावजूद, आज मुझे अपने तीनों बच्चों से बात करने तक की अनुमति नहीं है, और इससे मेरा दिल टूट चुका है। बार-बार मेरे बच्चों को मुझसे दूर रखने की कोशिश की गई। उन्हें एकतरफा मीडिया बातें दिखाई गईं, ताकि वे मुझसे सामान्य रूप से बात न कर सकें। इतना ही नहीं, उन्हें मेरे खिलाफ बोलने के लिए मानसिक रूप से प्रभावित और डराया भी गया, जबकि मैंने एक मां के रूप में हमेशा सिर्फ उनका ख्याल रखा है।’

सेलिना ने ये भी कहा है कि उन्हें धोखे में रखते हुए तलाक का नोटिस दिया गया। और अब उनकी शादी से पहले की संपत्ति छीनने की कोशिश की जा रही है। अपनी पोस्ट में सेलिना ने लिखा, ‘सितंबर की शुरुआत में, मेरे पति ने मुझे तलाक का नोटिस दिया। बहाना यह बनाया गया कि हमारी 15वीं शादी की सालगिरह के लिए मंगवाया गया एक गिफ्ट पोस्ट ऑफिस से लेना है, और वे खुद मुझे वहां लेकर गए थे।’

‘मैंने बार-बार बच्चों की भलाई को सबसे ऊपर रखते हुए शांति और आपसी समझदारी से अलग होने की कोशिश की। लेकिन हर बार मेरी शादी से पहले की संपत्ति को लेकर मांगें और ऐसी शर्तें रखी गईं, जिनका मकसद तलाक के बाद भी मेरी आजादी और सम्मान छीनना था।’

बता दें कि सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं।

बीते साल सितंबर में सेलिना के पति ने अचानक उन्हें तलाक दे दिया, जिसके बाद सेलिना ने नवंबर 2025 में पति के खिलाफ मारपीट और घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *