April 27, 2026

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

0
untitled-design-2026-04-27t140824871_1777279126.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में 240 कैमरे बंद पाए गए। इससे मैच के दिन स्टेडियम के कई इलाकों की निगरानी ठप हो गई थी।

मैच के दिन दो लोगों ने स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इससे 240 से ज्यादा CCTV कैमरे बंद हो गए। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इससे स्टेडियम के 240 से ज्यादा कैमरे ऑफलाइन हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है। अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था।

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला

इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति CCTV कंट्रोल रूम में घुसे और वहां उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते दिखे हैं। पुलिस अब तोड़फोड़ की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

बकाया भुगतान न मिलना बनी वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपए के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। कई बार मांग के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL- रघुवंशी के आउट होने पर विवाद:शमी के सिक्स से मैच टाई

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *