CSK Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update; Shubman Gill
चेन्नई5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। गुजरात 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर हैं।
रविवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर पारी संभाली। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए।
गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाकर टारगेट हासिल किया। साई सुदर्शन ने 46 बॉल पर 87 रन बनाए। जोस बटलर ने 30 बॉल पर 39 रन बनाए। शुभमन गिल ने 33 रन का योगदान दिया। चेन्नई से नूर अहमद और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड…
मैच विनर्स…


गायकवाड के नाबाद 74 रन काम नहीं आए

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान।
गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:56 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
01:47 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बटलर के सिक्स से गुजरात की 8 विकेट से जीत
गुजरात ने आसान अंदाज में लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। 16.4 ओवर में जोस बटलर ने छक्का जड़कर मैच खत्म किया।
फुल गेंद पर बटलर ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया, जिससे टीम ने 20 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली।
इससे पहले 16.2 ओवर में साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका बेहतरीन कैच जरूर पकड़ा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह गुजरात के कब्जे में जा चुका था।
01:34 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
16वें ओवर में 16 रन बने
16वें ओवर में 16 रन आए और गुजरात जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गया। गुरजपनीत सिंह के इस ओवर में साई सुदर्शन ने आक्रामक बल्लेबाजी की।
15.1 ओवर में सुदर्शन ने आगे बढ़कर सीधा छक्का जड़ा। इसके बाद 15.6 ओवर में एक और दमदार सिक्स लगाते हुए गेंद को स्टैंड्स में पहुंचा दिया।
16 ओवर के बाद स्कोर 154/1 है और टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में सिर्फ 5 रन की जरूरत है।
01:25 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बटलर के लगातार चौके, 14वें ओवर में 11 रन
14वें ओवर में 11 रन आए और गुजरात ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। जेमी ओवर्टन के इस ओवर में जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की।
ओवर में बटलर ने लगातार दो चौके जड़ते हुए दबाव पूरी तरह गेंदबाज पर डाल दिया। एक शॉट उन्होंने पुल किया, जबकि दूसरा पॉइंट के पार खेला।
इससे पहले 13.3 ओवर में साई सुदर्शन को जीवनदान मिला, जब विकेटकीपर संजू सैमसन उनसे कैच नहीं पकड़ सके।
14 ओवर के बाद स्कोर 129/1 है और अब टीम को 36 गेंदों में सिर्फ 30 रन की जरूरत है।
01:16 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सुदर्शन की फिफ्टी, 12वें ओवर में 9 रन
12वें ओवर में 9 रन आए। नूर अहमद के इस ओवर में साई सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी पूरी की।
11.1 ओवर में सुदर्शन ने सिंगल लेकर सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।इसके बाद जोस बटलर ने मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ा।
12 ओवर के बाद स्कोर 102/1 है और टीम को 48 गेंदों में 57 रन की जरूरत है।

सुदर्शन ने 33 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
01:10 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सुदर्शन का सिक्स, ब्रेविस की बेहतरीन कोशिश
10.4 ओवर में साई सुदर्शन ने बड़ा शॉट लगाते हुए सिक्स लगा दिया। अकील हुसैन की फ्लाइटेड गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन की दिशा में ऊंचा शॉट खेला।
डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग का प्रयास किया। उन्होंने एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उनका पैर बाउंड्री लाइन से टच हो गया।
01:07 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
10वें ओवर में 7 रन बने
10वें ओवर में 7 रन आए और शिवम दुबे के इस ओवर में जोस बटलर ने आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद स्कोर 82/1 है, साई सुदर्शन 39 और जोस बटलर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
12:54 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात की मजबूत शुरुआत, 7 ओवर में 60/1
पहले 7 ओवर में गुजरात ने 60 रन बनाए और एक ही विकेट गंवाया। अकील हुसैन के पहले ओवर में शुभमन गिल ने चौका और छक्का लगाकर 11 रन बटोरे।
कंबोज ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर थोड़ी लगाम लगाई, लेकिन जेमी ओवर्टन के ओवर में दोनों ओपनर्स ने छक्के जड़कर 17 रन निकाल लिए।
इसके बाद गुरजपनीत सिंह के खिलाफ साई सुदर्शन ने लगातार दो चौके लगाकर दबाव बनाया, जबकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में भी तेजी से रन आए।
हालांकि 6.3 ओवर में नूर अहमद ने शुभमन गिल को स्टंप आउट कर अहम सफलता दिलाई, जहां संजू सैमसन की तेज ग्लववर्क देखने को मिला।
12:47 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल स्टंपिंग आउट, नूर को विकेट
6.3 ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा। नूर अहमद की गेंद पर शुभमन गिल स्टंपिंग हो गए। लेग साइड की ओर जाती गेंद पर गिल फ्लिक खेलने से चूक गए और उनका पिछला पैर क्रीज से हल्का बाहर निकल गया।
विकेटकीपर संजू सैमसन ने तेजी दिखाते हुए बेल्स गिरा दीं। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि गिल का पैर हवा में था, जिसके चलते उन्हें आउट दिया गया। गिल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए।
12:37 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
फील्डिंग के दौरान अकील चोटिल, खेल रुका
5.2 ओवर में एक सिंगल के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। अंशुल कंबोज की गेंद पर शुभमन गिल ने शॉट खेला, जिसे डीप पॉइंट पर फील्ड कर रहे अकील हुसैन रोकने गए।
गेंद को रोकते वक्त हुसैन तेजी से नीचे गिरे और उनका चेहरा जमीन से टकरा गया। आंख के पास चोट लगती हुई नजर आई, जिसके बाद वह तुरंत दर्द में दिखे और मैदान पर कुछ देर तक लेटे रहे।
फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका चेकअप किया गया। इस घटना के चलते खेल कुछ समय के लिए रुक गया। हालांकि चेकअप के बाद अकील फील्डिंग करने के लिए तैयार हो गए।

फील्डिंग के समय अकील चोटिल हो गए।
12:33 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सुदर्शन के लगातार चौके
पांचवें ओवर में 11 रन आए। गुरजपनीत सिंह के इस ओवर में साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की।
ओवर में सुदर्शन ने लगातार दो चौके जड़ते हुए गेंदबाज पर दबाव बना दिया। उन्होंने ऑन-ड्राइव से खेला, जो बेहतरीन टाइमिंग के साथ बाउंड्री तक गया।

सुदर्शन 4 बाउंड्री लगाकर खेल रहे।
12:29 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कंबोज के ओवर में सिर्फ 1 रन
चौथे ओवर में सिर्फ 1 रन आया और गुजरात की तेज शुरुआत पर ब्रेक लग गया। अंशुल ने शानदार गेंदबाजी की।
शुभमन गिल ने सिंगल लेकर ओवर का इकलौता रन लिया। इसके अलावा बाकी सभी गेंदों पर बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे।
4 ओवर के बाद स्कोर 31/0 है और अब टीम को 96 गेंदों में 128 रन की जरूरत है।
12:23 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल-सुदर्शन ने ओवर्टन के ओवर में सिक्स लगाए
तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने बाउंसर पर पुल शॉट खेलते हुए गेंद को फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इसके बाद ओवर्टन के ओवर की चौथी बॉल पर साई सुदर्शन ने भी हुक करते हुए शानदार सिक्स जड़ा।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12:14 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल की तेज शुरुआत, पहले ओवर में 11 रन
पहले ओवर में गुजरात ने तेज शुरुआत करते हुए 11 रन बना लिए। अकील हुसैन के इस ओवर में शुभमन गिल ने चौथी बॉल में शॉर्ट गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ा। इसके बाद फुल गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेजा।
पहले ओवर के बाद स्कोर 11/0 है, गिल 10 रन बनाकर लय में नजर आ रहे हैं, जबकि साई सुदर्शन 1 रन पर क्रीज पर हैं।
12:08 PM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रबाडा ने इस सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए
11:58 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात को जीत के लिए 159 रन की जरूरत
11:57 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाए
20वें ओवर में 15 रन आए और चेन्नई ने 158/7 का स्कोर खड़ा किया। मानव सुथार के इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने शानदार बल्लेबाजी की।
19.1 ओवर में गायकवाड ने घुटने पर बैठकर मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने सीधे बल्ले से एक और चौका लगा दिया।
ओवर की आखिरी गेंद पर भी गायकवाड ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में चौका लगाकर पारी का अंत किया। बीच में उन्होंने दो रन भी लिए।
गायकवाड 60 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई ने आखिरी 8 ओवर में 107 रन जोड़कर शानदार वापसी की।
11:50 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ओवर्टन आखिरी गेंद पर आउट
19वें ओवर में 21 रन आए और चेन्नई ने आखिर में तेजी दिखाई, हालांकि एक विकेट भी गिरा। अरशद खान के इस ओवर में ओवर्टन ने चौका लगाकर शुरुआत की, इसके बाद 18.3 ओवर में सीधा छक्का जड़ा। फिर लगातार दो चौके लगाकर गेंदबाज पर दबाव बढ़ा दिया।
हालांकि आखिरी बॉल में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट हो गए। ओवरटन 6 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।
11:41 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रबाडा को तीसरा विकेट
18वें ओवर में 9 रन आए और एक विकेट गिरा। कगिसो रबाडा ने अपने स्पेल का शानदार अंत करते हुए तीसरा विकेट हासिल किया।
17.5 ओवर में कार्तिक शर्मा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। शॉर्ट गेंद पर गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर थर्ड मैन की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया।
इससे पहले कार्तिक ने 17.2 और 17.3 ओवर में लगातार दो चौके लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की थी, लेकिन रबाडा ने तुरंत वापसी की।
11:31 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड की इस सीजन पहली फिफ्टी
16.1 ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने सिंगल-डबल की मदद से 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद 16.2 ओवर में उन्होंने मोहम्मद सिराज की लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह उनकी पारी का चौथा सिक्स रहा।

ऋतुराज गायकवाड 4 सिक्स लगाकर खेल रहे हैं।
11:27 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अरशद ने दुबे को बोल्ड किया
15.3 ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका लगा। अरशद खान ने शानदार लेंथ गेंद पर शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया।
दुबे ने क्रॉस-बैट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और ऑफ स्टंप बिखर गया। दुबे 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले 15.1 ओवर में उन्हें एक बड़ा जीवनदान मिला था, जब मिड-ऑफ पर आसान कैच छूट गया।
11:22 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राशिद के ओवर में 21 रन, चेन्नई की वापसी
15वें ओवर में 21 रन आए। राशिद खान के इस ओवर में बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे।
14.3 ओवर में शिवम दुबे को जीवनदान मिला, जब डीप मिडविकेट पर कैच छूट गया। उसी ओवर में 5 वाइड भी गए, जिससे दबाव और बढ़ा।
इसके बाद 14.4 ओवर में दुबे ने शानदार शॉट खेलते हुए साइटस्क्रीन के ऊपर छक्का जड़ दिया, जबकि 14.6 ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने चौका लगाकर ओवर का शानदार अंत किया।
11:16 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ओवर्स में 38 रन बने
7 से 13 ओवर के बीच चेन्नई की पारी धीमी रही और इस दौरान 38 रन आए, साथ ही एक विकेट भी गिरा। मानव सुथार ने कसा हुआ ओवर डालकर रन पर ब्रेक लगाया, जबकि जेसन होल्डर ने भी टाइट गेंदबाजी की, हालांकि इस दौरान गुजरात ने एक रिव्यू गंवा दिया।
डेवाल्ड ब्ब्रेविस ने दबाव तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुथार के खिलाफ आउट हो गए। शिवम दुबे ने होल्डर की गेंद पर चौका लगाया, वहीं उन्हें अरशद खान की गेंद पर 6 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला।
12वें ओवर में चेन्नई ने 50 रन पूरे किए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने अरशद के एक ओवर में दो छक्के लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की।
11:11 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड ने दो सिक्स लगाए, 13वें ओवर में 15 रन बने
13वें ओवर में 15 रन आए और ऋतुराज गायकवाड ने आखिरकार गियर बदला। अरशद के इस ओवर में उन्होंने दो शानदार छक्के लगाकर रन गति बढ़ाई।
12.2 ओवर में गायकवाड ने लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्के के लिए भेजा। इसके बाद चौथी बॉल पर पुल शॉट खेलते हुए एक और सिक्स जड़ा।
ओवर की आखिरी गेंद पर फील्डिंग में चूक का फायदा उठाते हुए उन्होंने तीन रन भी बटोरे।
11:04 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दुबे का चौका, 12वें ओवर में 6 रन
12वें ओवर में 6 रन आए और चेन्नई ने बड़ी मुश्किल से 50 रन का आंकड़ा पार किया। जेसन होल्डर के इस ओवर में शिवम दुबे ने आखिरकार बाउंड्री दिलाई।
होल्डर की शॉर्ट गेंद को दुबे ने फाइन लेग की दिशा में खेलते हुए चौका जड़ा। 12 ओवर के बाद स्कोर 51/4 है।

चेन्नई के कप्तान गायकवाड।
10:59 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दुबे को मिला जीवनदान, बटलर से छूटा कैच
10.1 ओवर में शिवम दुबे को बड़ा जीवनदान मिला। अरशद खान की शानदार लेंथ गेंद अंदर की ओर आई और दुबे को पूरी तरह चकमा दे गई।
गेंद बल्ले का हल्का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास गई, लेकिन वह कैच पकड़ नहीं सके। इस तरह दुबे बच गए और टीम को राहत मिली।
10:54 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होल्डर ने 10वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए
10वें ओवर में सिर्फ 5 रन आए और चेन्नई की रन गति और धीमी हो गई। जेसन होल्डर ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
9.1 ओवर में शिवम दुबे ने जरूर एक चौका लगाकर शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लगातार डॉट गेंदों का सामना करना पड़ा। ऋतुराज गायकवाड भी स्ट्राइक पर आने के बाद रन नहीं बना सके।
10 ओवर के बाद स्कोर 43/4 है और टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही है।
10:47 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ब्रेविस आउट, गिल ने कैच पकड़ा
8.2 ओवर में चेन्नई को एक और झटका लगा। सुथार की धीमी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन सही टाइमिंग नहीं कर सके।
गेंद कवर की दिशा में हवा में गई, जहां शुभमन गिल ने आगे बढ़ते हुए शानदार कैच लपक लिया। ब्रेविस 9 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई के 4 विकेट गिरने के बाद गुजरात की टीम सेलिब्रेट करती हुई।
10:38 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में CSK लड़खड़ाई, 6 ओवर में 28/3
पहले 6 ओवर में चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 28/3 तक सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में सिर्फ 1 रन देकर दबाव बना दिया।
संजू सैमसन ने जरूर कगिसो रबाडा के ओवर में 10 रन बनाकर लय पकड़ी, लेकिन इसके बाद रबाडा ने वापसी करते हुए दो विकेट झटके और टॉप ऑर्डर को झटका दिया, जिसमें सैमसन का अहम विकेट भी शामिल रहा।
ऋतुराज गायकवाड ने एक ओवर में 10 रन बनाकर थोड़ा आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
10:31 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सिराज को पहला विकेट
5वें ओवर में चेन्नई की हालत और खराब हो गई, जब सिर्फ 1 रन आया और एक विकेट भी गिर गया।
मोहम्मद सिराज ने 4.4 ओवर में सरफराज खान बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर के हाथों में कैच दे बैठे। वे बिना खाता खोले आउट हो गए।
5 ओवर के बाद स्कोर 26/3 है, और चेन्नई की टीम दबाव में नजर आ रही है।

सिराज ने पहले स्पेल में 3 ओवर फेंके।
10:24 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
उर्विल पटेल आउट, रबाडा को दूसरा विकेट
चौथे ओवर में चेन्नई को एक और झटका लगा। कगिसो रबाडा ने हार्ड लेंथ गेंद डालकर उर्विल पटेल को पवेलियन भेज दिया।
उर्विल ने जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर मिड-ऑन की ओर चली गई, जहां कैच लपक लिया गया। उर्विल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।
10:20 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सैमसन आउट, रबाडा को पहली सफलता
3.3 ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा। कगिसो रबाडा की तेज गेंद पर संजू सैमसन शॉट खेलने गए, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया।
गेंद सीधा विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई, जिन्होंने आसान कैच लपक लिया। सैमसन 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।
10:11 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सैमसन के दो चौके, दूसरे ओवर में 10 रन
दूसरे ओवर में 10 रन आए और संजू सैमसन ने दो चौके लगाए। कगिसो रबाडा की दूसरी बॉल पर संजू ने पॉइंट के ऊपर से पहला चौका जड़ा। इसके बाद 1.5 ओवर में शॉर्ट गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से खेलते हुए एक और बेहतरीन चौका लगाया।
2 ओवर के बाद स्कोर 11/0 है, सैमसन 11 रन बनाकर सेट नजर आ रहे हैं जबकि ऋतुराज गायकवाड अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
10:08 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सिराज के पहले ओवर में सिर्फ 1 रन
पहले ओवर में चेन्नई की शुरुआत धीमी रही और टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज ने शानदार लाइन-लेंथ के साथ बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधे रखा।
आखिरी बॉल में सैमसन ने सिंगल लेकर खाता खोला और स्ट्राइक रोटेट की।
09:53 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
उर्विल खेल रहे- गायकवाड
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस के बाद कहा कि पिच थोड़ी सूखी नजर आ रही है और टीम स्कोर बनाकर उसे डिफेंड करने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है, लेकिन हर मैच नई शुरुआत के साथ आता है, इसलिए हालात को समझना जरूरी होगा। टीम धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।
ऋतुराज गायकवाड ने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात करते हुए कहा कि उन्हें अच्छी शुरुआत मिल रही है, जिसे बड़े स्कोर में बदलना अहम होगा। टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें उर्विल पटेल को शामिल किया गया है।
09:47 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और हल्की हवा भी है, जो गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है।
गिल के मुताबिक टीम सही दिशा में खेल रही है और अब छोटे-छोटे मौकों को जीतना जरूरी है। पावरप्ले में आक्रामक खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर विकेट अच्छा रहा तो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश होगी, लेकिन हालात को समझना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने यह भी बताया कि अरशद खान टीम में वापसी कर रहे हैं।
09:39 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
धोनी इस मैच में भी नहीं खेल रहे
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े सुपर स्टार महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। वे इस सीजन में अब तक एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं।
09:29 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड में बराबरी का मुकाबला
दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी।
09:15 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संजू इस सीजन दो शतक लगा चुके
CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की ओर से संजू टॉप रन स्कोर। वे 2 शतक के साथ 293 रन बना चुके हैं। अंशुल कंबोज 14 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जेमी ओवरटन और अकील हुसैन और नूर अहमद भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

09:14 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली
एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
अब तक यहां पर IPL के 94 मैच खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है।
09:14 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बारिश की संभावना नहीं
चेन्नई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं है।
