Eknath Shinde Helicopter Safe Landing Mumbai
मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यह विजुअल जूहू एयरपोर्ट के पास का है। एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर सुरक्षित जमीन पर उतरा है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया। जानकारी के अनुसार शिंदे मुंबई के महालक्ष्मी हेलीपैड से कल्याण के आगे मुरबाड में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रास्ते में अचानक मौसम बिगड़ गया। पायलट हेलिकॉप्टर को आगे ले जाने के बजाय वापस ले आया। मुंबई के जुहू हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

28 जनवरी- प्लेन हादसे में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हुआ था

बारामती प्लेन हादसे की एक तस्वीर, जिसमें प्लेन के मलबे के पास शव दिख रहा था।
पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। AAIB की रिपोर्ट में बताया गया था कि 26 जनवरी को VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट VT-SSK ने मुंबई-सूरत-मुंबई सेक्टर के लिए एक चार्टर फ्लाइट ऑपरेट की थी। यह 27 जनवरी की रात 12.20 बजे मुंबई वापस आई।
अगले दिन यानि 28 जनवरी को इसी एयरक्राफ्ट को सुबह करीब 8.09 बजे टेक ऑफ क्लियरेंस दिया गया था।पुणे ATC के बाद, प्लेन सुबह 8.19 बजे बारामती टावर के संपर्क में आया। बाद में, कंट्रोलर ने पायलटों को बताया कि विजिबिलिटी 3 किलोमीटर थी।
हालांकि, एयरक्राफ्ट ने अप्रोच जारी रखा और बाद में गो-अराउंड किया। दूसरे अप्रोच के दौरान एयरक्राफ्ट ने फील्ड इन साइट की रिपोर्ट दी। बाद में बारामती टावर ने रनवे 11 के लिए लैंडिंग क्लियरेंस दिया।
बारामती टावर ने हवाओं के शांत होने की भी जानकारी दी। रनवे 11 के बाईं ओर क्रैश लैंड करने से पहले क्रू मेंबर को “ओह शिट… ओह शिट…” कहते हुए सुना गया था।
28 मार्च: नियमों में बदलाव, खराब मौसम में पायलट पर दबाव नहीं डाल सकते नेता

अजित पवार के प्लेन हादसे के बाद 28 मार्च को DGCA ने VIP और VVIP (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। DGCA ने साफ कहा था कि फ्लाइट क्रू पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो।
DGCA के मुताबिक वीआईपी की जरूरत के नाम पर आखिरी वक्त में होने वाले बदलाव सीधे क्रू से नहीं, सिर्फ ऑपरेटर्स मैनेजमेंट के जरिए ही कराए जाएं। मौसम से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। क्रू के फैसले का सम्मान करना होगा।
नई गाइडलाइन में ध्यान रखा गया है कि वीआईपी मूवमेंट के चक्कर में पायलट थकावट का शिकार न हों। अब अगर कोई नेता दबाव डालता है, तो पायलट सीधे मना कर सकता है और उसकी जवाबदेही ‘मैनेजमेंट’ की होगी, न कि व्यक्तिगत पायलट की।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग: वाइब्रेशन के बाद एक इंजन बंद हुआ

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। घटना 28 मार्च की है। पूरी खबर पढ़ें…
