May 7, 2026

IMD Weather Update; Bihar Rajasthan UP Rainfall Alert

0
comp-2-9_1777960406.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Bihar Rajasthan UP Rainfall Alert | MP Haryana Odisha Chhattisgarh Kashmir Photos

नई दिल्ली/चंडीगढ़/पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है।

पिछले 24 घंटे में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। यूपी में आंधी-बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई।

बिहार में सोमवार को 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। आज 18 जिलों तेज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में सोमवार को तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों को अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।

हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसेरी का 4.1°C रहा।

मैप में देखिए देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

6 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

7 मई:

  • असम, मेघालय और अरुणाचल में बिजली गिरने और कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट है।
  • यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें…

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सोमवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सोमवार को बर्फबारी हुई।

बिहार के पटना में सोमवार शाम को काले बादल के कारण अंधेरा छा गया। थोड़ी देर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

बिहार के पटना में सोमवार शाम को काले बादल के कारण अंधेरा छा गया। थोड़ी देर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत 39 जिलों में आज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी की स्थिति है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। कई जगहों पर तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने आज भोपाल समेत 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: राज्य में 8°C तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35°C से कम रहा। 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: आंधी-बारिश और बिजली के कारण 23 लोगों की मौत, आज 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, केदारनाथ में स्नोफॉल

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी को सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: राज्य में गर्मी के सीजन में ‘ठंड’ का रिकॉर्ड, सोलन का पारा 4.8°C पहुंचा

हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसैरी का 4.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *