May 7, 2026

IPL में आज दिल्ली और चेन्नई मैच:कैपिटल्स पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी; गायकवाड की फॉर्म लौटी

0
csk-vs-dc-1_1777886397.jpg




IPL में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच IPL में 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। केएल राहुल दिल्ली के टॉप रन स्कोरर केएल राहुल इस मैच में 7 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं। वे 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। सैमसन सीजन में दो शतक लगा चुके चेन्नई की बड़ी ताकत कप्तान ऋतुराज गायकवाड की वापसी है। उन्होंने पिछले मैचों में लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया था, जिससे खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 315 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ विकेट लेते ही वह पर्पल कैप हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएंगे। अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों के नतीजे बिल्कुल अलग रहे हैं। इस पिच पर IPL के 100 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 51 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं 5 मई 2026 (मंगलवार) को दिल्ली में होने वाले मैच के दौरान मौसम के गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि सोमवार को दिल्ली में बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा। दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन, आशुतोष शर्मा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed