May 16, 2026

IPL- चेन्नई तीन मैच जीतने के बाद हारी:लखनऊ 7 विकेट से जीती; मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए, आकाश को 3 विकेट

0
untitled-design-2026-05-15t222045105_1778863849.jpg




लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में शुक्रवार को 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई ने इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। मार्श-इंग्लिस के बीच 135 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 90 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं जोस इंग्लिस ने 36 रन बनाकर 135 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी निभाई। आखिर में निकोलस पूरन 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 17वें ओवर में अंशुल कंबोज को लगातार चार चौके जड़े। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को 1-1 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। खासकर अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए और 2.4 ओवर में 63 रन लुटा बैठे। कार्तिक शर्मा ने 42 बॉल पर 71 रन बनाए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट गिर गए, लेकिन इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। कार्तिक ने 42 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जबकि प्रशांत वीर ने 13 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से डेब्यू कर रहे आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।
मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *