April 20, 2026

Kaithal Youth Simranjeets Tragic USA Road Accident Death

0
comp-16-31776592072_1776643962.gif


अपनी दो बड़ी बहनों के साथ सिमरनजीत सिंह का फाइल फोटो।

हरियाणा के कैथल जिले के एक छोटे से गांव बाकल में जन्में 26 साल के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। सिमरनजीत बेहतर भविष्य की तलाश में हजारों किलोमीटर दूर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर आया था। वो खतरनाक ‘डंकी रूट’ क

.

कई देशों की कठिन यात्रा, जेल तक का सामना और संघर्ष भरी जिंदगी के बाद उसने ट्रक ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों के साथ-साथ परिवार की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

परिवार को जब उसके मरने की खबर मिली तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार सिमरनजीत की 6 महीने में शादी करने की तैयारी में था, लेकिन कैलिफोर्नियां में ट्रक की टक्कर के चलते उसकी जलकर मौत हो गई। टक्कर होते ही चिंगारी निकली और ट्रक में आग लग गई। मौत के बाद सिमरनजीत की केवल जली हुई हडि्डयां मिलीं।

केलिफोर्निया में युवक के ट्रक में आग लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इनसेट में युवक का फाइल फोटो।

केलिफोर्निया में युवक के ट्रक में आग लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इनसेट में युवक का फाइल फोटो।

जानिए परिवार ने सिमरनजीत के बारे में क्या बताया…

  • डंकी रूट से 6 महीने में अमेरिका पहुंचाः सिमरनजीत सिंह की मौत के बाद परिवार से बातचीत के दौरान कई बातें सामने आई। उसके चचेरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सिमरनजीत सिंह को डंकी रूट से अमेरिका जाने में करीब 6 महीने का समय लगा था। वह तीन देशों से होकर अमेरिका पहुंचा था।
  • आर्मी ने पकड़ा तो जेल हुईः पहले दुबई गया और कुछ समय तक वहां रहा। उसके बाद मास्को चला गया व मॉस्को के बाद वह मेक्सिको गया। वहां पर दीवार को फांदते ही उसे आर्मी ने पकड़ लिया। दो-चार दिन वह जेल में भी रहा, जिसे बाद में जेल से छुड़वाया गया।
  • 17 साल की उम्र में अमेरिका गया: सिमरनजीत मात्र 17 साल की उम्र में ही सिमरनजीत अमेरिका चला गया था। 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद शिक्षा छोड़ दी और परिवार के सामने विदेश जाने की इच्छा जताई। परिवार ने भी बेटे की बात मानते हुए उसे विदेश भेज दिया। शुरू में वह अपने जानकारों के पास रहा, लेकिन जैसे ही उसे ट्रक चलाने का काम मिला तो वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर वहां पर रहने लगा।
  • बहनों की जगह दोस्तों संग रहता थाः अमेरिका में रह रही दोनों बहनें उसे अपने पास रहने के लिए कहती थी, लेकिन सिमरनजीत हमेशा यही कहता था कि वह अपने दोस्तों के साथ ही रहना पसंद करता है और उसे वहां पर कोई दिक्कत नहीं है। इस पर बहनों ने भी उसे दोस्तों के साथ रहने की अनुमति दे रखी थी।
  • माता-पिता का रो-रो कर बुरा हालः वहीं अब बेटे की मृत्यु के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। करीब 55 वर्षीय पिता और 52 वर्षीय मां अपने बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पा रहे हैं। मां को बार-बार चक्कर आने की दिक्कतें सामने आ रही हैं। कैथल में रह रही बेटी और परिवार की अन्य महिलाएं उसकी मां को संभाल रही हैं।
ट्रक के साथ सिमरनजीत सिंह का फोटो, जिसे वह खुद चलाता था।

ट्रक के साथ सिमरनजीत सिंह का फोटो, जिसे वह खुद चलाता था।

अक्टूबर में शादी का सोच रहा था परिवार

सिमरनजीत सिंह के चचेरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिवार सिमरनजीत की शादी के लिए पिछले करीब 6 महीने से तैयारी में लगा हुआ था। इसके लिए उन्होंने यूपी में एक लड़की भी पसंद की हुई थी। हालांकि, सिमरनजीत सिंह अमेरिका में था, लेकिन वीडियो कॉल करके रोका कर लड़की को शगुन भी डाल रखा था। परिवार अक्टूबर या नवंबर माह में शादी करने के बारे में सोच रहा था। इसके लिए लड़के की मां ने गहने इत्यादि भी खरीद कर लिए थे।

बहनें कर रहीं थी भाभी आने का इंतजार

सिमरनजीत सिंह की एक बहन कैथल में ही शादी करके अपने पति के साथ अमेरिका गई। जबकि दूसरी बहन को उसने शादी से पहले ही अमेरिका बुला लिया था। उसने खुद ही अपनी बहन की वहां पर शादी करवाई। शादी के बाद दोनों बहने भी वहां पर खुशी-खुशी रह रही थी। बहनों को भी अब यही इंतजार था कि उनके भाई की जल्द से जल्द शादी हो जाए और भाई के साथ-साथ भाभी को भी अपने पास ले आएं।

सिमरनजीत सिंह की माता को संभालती परिवार की महिलाएं।

सिमरनजीत सिंह की माता को संभालती परिवार की महिलाएं।

अब जानिए कैसे सिमरनजीत की मौत हुई…

  • केमिकल से भरा ट्रक लेकर जा रहा थाः कैलिफोर्नियां में जाते हुए सिमरनजीत के सामने एक कार का एक्सिडेंट हो गया। इसी के चलते वो अपने केमिकल से भरे ट्रक को लेकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी।
  • कैलिफोर्नियां में ट्रक का एक्सिडेंटः दरअसल, टक्कर लगने के कारण ट्रक से आग की चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। आग बढ़ती-बढ़ती ट्रक के पिछले हिस्से में लोड केमिकल तक पहुंच गई और विक्राल रूप ले लिया। वहीं, आग के बाद सिमरनजीत ट्रक में लॉक हो गया।
  • ट्रक में मिली केवल जली हुई हडि्डयांः सिमरनजीत सिंह ट्रक के साथ पूरी तरह से जल गया। ट्रक में केवल उसकी हड्डियां ही जली हुई हालत में मिली। परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है कि बेटे की अस्थियों को उसके घर लाने में सहयोग किया जाए ताकि परिवार रीति रिवाज के अनुसार उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम संस्कार कर सके।

—————–

यह भी पढ़ें- हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला,VIDEO:केमिकल से भरे ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी; परिवार ने रिश्ता तय किया था

हरियाणा में कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केमिकल में आग लग गई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *