April 26, 2026

LSG vs KKR: Lucknow IPL 2026 Pitch Debate

0
whatsapp-image-2026-04-26-at-092542_1777180242.jpeg


लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आज IPL-2026 के 38वें मैच में अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मैच शाम 7:30 से काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। इस सीजन में होम ग्राउंड पर अभी तक खेले गए तीन मैचों में LSG को हार म

.

इकाना की पिचों को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। यहां के अब तक के तीनों मैच हाईस्कोरिंग नहीं थे। तीनों मैच में 3 पिच बदली गई, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। ग्राउंड के पहले आईपीएल मैच में लाल मिट्टी के पिच पर LSG और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हुआ। दूसरा और तीसरा मैच लाल और काली मिट्टी की मिक्स्ड पिच पर गुजरात जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला गया।

अब चौथा मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। काली मिट्टी की पिच पर गेंद रुककर आएगी। राजस्थान से मिली हार के बाद LSG के हेड कोच ने कहा था कि इकाना की पिच ‘वाका’ जैसी तेज और उछाल भरी है, जिस पर अभी उनकी टीम ठीक तरह से एडजस्ट नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि यह विकेट भारत के अन्य विकेट से अलग है। इसके बाद पिच को लेकर बहस शुरू हुई।

2 तस्वीरें देखिए-

26 अप्रैल को शाम 7:30 बजे होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। इस दौरान पिच की भी देखरेख की जाती रही।

26 अप्रैल को शाम 7:30 बजे होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। इस दौरान पिच की भी देखरेख की जाती रही।

शनिवार शाम को भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम के अंदर नेट्स में पसीना बहाया।

शनिवार शाम को भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम के अंदर नेट्स में पसीना बहाया।

दूसरी बार सामना करेंगी दोनों टीमें

लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

लखनऊ ने 7 में से जीते 5 मैच

दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।

इकाना स्टेडियम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने होम ग्राउंड माना है। इसकी दीवारों पर LSG के खिलाड़ियों की एक्शन तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

इकाना स्टेडियम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने होम ग्राउंड माना है। इसकी दीवारों पर LSG के खिलाड़ियों की एक्शन तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

मार्श और प्रिंस लखनऊ के टॉप प्लेयर्स

LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।

इकाना में IPL के अब तक 25 मैच खेले गए

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे।

टीमों की संभावित प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *