Mamata Banerjee Slams Exit Polls; TMC Confidence High
नई दिल्ली/कोलकाता1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया।
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है।
पार्टी ने वीडियो के साथ लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बनाए गए EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,
चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उनसे अन्य उम्मीदवारों से बात करने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है।

वहीं, शशि पांजा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी तरह का मैनिपुलेशन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी को अंदर की गतिविधियों की पूरी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही।
चुनाव आयोग ने भी मामले पर सफाई दी है। आयोग ने कहा- पोस्टल बैलेट के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां बैलेट की छंटनी की जा रही थी। इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी। जिन स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं। पूरी स्थिति शशि पांजा, कुणाल घोष को दिखा दी गई थी।
ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से TMC सरकार बनेगी। ममता ने कहा- TMC बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा,
एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है।’
बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए।

बंगाल में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग
बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान जताया गया है।
पांच राज्यों में चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी
बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग: तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम
पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:51 PM30 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- बंगाल में TMC को समर्थन पर फैसला बाद में
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एग्जिट पोल पर तहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन में है, वहां उसे बढ़त मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि तमिलनाडु और केरलम में कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत मिलेगा, जबकि असम में पार्टी एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें जीतेगी।
खड़गे ने कहा कि पुडुचेरी में कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला किया है और बंगाल में पार्टी की लड़ाई अपने संगठन को मजबूत करने के लिए रही। खड़गे ने बंगाल में TMC से गठबंधन पर कहा- देखते हैं, अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। साफ तस्वीर के लिए दो दिन इंतजार करते हैं।
खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने केंद्रीय बलों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि TMC को कड़ी चुनौती दी जा सके। उन्होंने कहा कि नतीजों के लिए 4 मई तक इंतजार करना होगा, तब साफ तस्वीर सामने आएगी।
12:41 PM30 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल CEO बोले- 77 EVM छेड़छाड़ के मामले सामने आए
बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई से पहले उन बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए।
12:37 PM30 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में EVM और VVPAT मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया
12:23 PM30 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ममता ने कहा- एग्जिट पोल पैसे देकर और दबाव में करवाए गए हैं
ममता ने वीडिया मैसेज में कहा- हम बंगाल के लोगों के बहुत आभारी हैं। भीषण गर्मी और अत्याचारों के बावजूद आपने वोट डाला। मैं TMC के कार्यकर्ताओं की भी आभारी हूं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ाई लड़ी और केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और 19 राज्यों के भाजपा नेताओं के दबाव को झेला।
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पैसे, ताकत और हथियारों से बंगाल को दबाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने बैलेट से उन्हें जवाब दिया। CM ने कहा- एग्जिट पोल पैसे देकर और दबाव में करवाए गए हैं। हम 2026 में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
