PM Narendra Modi LIVE Update; West Bengal Election 2026 Rally Speech
- Hindi News
- National
- PM Narendra Modi LIVE Update; West Bengal Election 2026 Rally Speech | Amit Shah BJP TMC
कोलकाता35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। वरना यहां गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का अभिवादन करता हूं कि वह बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव करवा पा रहे हैं। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं।
चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा- झालमुड़ी मैंने खाई है और झाल उन्हें लग रही है। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारंटी आने वाली है।

मोदी मथुरापुर में भी चुनावी रैली करेंगे। इसके साथ ही हावड़ा में उनका बड़ा रोड शो भी होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी बालागढ़ और पुरसुराह में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे मध्यग्राम में रोड शो करेंगे।
बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। दूसरे फेज में जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सीएम ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।

कृष्णानगर में पीएम की रैली में आए भाजपा समर्थक की तस्वीर।

कृष्णानगर में TMC मजबूत
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है।
शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं।
मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़
दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है।
पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने महिलाओं की 10 गारंटी दीं
पीएम मोदी ने कृष्णानगर की रैली में महिलाओं को 10 गारंटी दीं-
- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
- हर ब्लॉक में महिला थाने बनाए जाएंगे।
- पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती होगी।
- हर साल 36 हजार रुपए सीधे महिलाओं के खाते में दिए जाएंगे।
- बेटियों को ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
- गर्भवती माताओं को 21 हजार रुपए और बच्चों के पोषण के लिए 36 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा।
- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹20 लाख तक का मुद्रा लोन दिया जाएगा।
- आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
- पीएम आवास योजना के तहत घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होगी।
08:12 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM बोले- TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी का मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘निर्मम सरकार कहती है- ‘घुसपैठियों का साथ, घुसपैठियों का विकास। TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं, घुसपैठ कराते हैं और यहां उनको झुग्गियों में बसाते हैं।
TMC के हर दुकान को बंद करना जरूरी है। 4 मई के बाद बंगाल में भी सुरक्षा की नई गांरटी शुरू होने वाली है।
08:03 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- इस बार चुनाव जनता लड़ रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था। आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है। ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है।
07:58 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- झूठ बोलना TMC की पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC की निर्मम सरकार की पहचान है- झूठ बोलो, झांसा दो। 15 साल के इनके हर वादे आधे-अधूरे हैं। इन्होंने हर ब्लॉक में मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन हुआ इसका उल्टा बंगाल में सैंकड़ों स्कूल बंद हो गए।
TMC ने घर घर पाइप से पानी पहुंचाने का वादा किया था। हर घर नल से जल तो नहीं पहुंचा, लेकिन जलभराव का गंदा पानी आपके घर के द्वार तक जरूर आ गया।
07:53 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- TMC का खाता तक नहीं खुलेगा
पीएम मोदी ने कहा यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।
07:46 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- TMC ने 15 साल में बंगाल को लूटा
पीएम ने कृष्णानगर में कहा कि TMC की सरकार ने 15 साल में एक ही काम किया। उन्होंने बंगाल में सिर्फ सिंडिकेट बनाए और इस धरती को लूटा।
07:43 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने कहा- मिठाई भी बंटेगी और झालुमरी भी
पीएम मोदी ने भाजपा की विजय का जश्न होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी।
07:40 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- अपको CAA के तहत नागरिकता मिलेगी
कृष्णानगर में मोदी ने रैली के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार में आने के बाद CAA के तहत नागरिकता देने का काम होगा। आप लोगों को वे सभी कागज मिलेंगे, जिनकी आपको जरूरत है।
07:33 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- शांतिपूर्ण मतदान चुनाव आयोग की सफलता
पीएम मोदी ने कृष्णानगर में कहा- शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
