April 26, 2026

Punjab Rajya Sabha MPs Crorepati

0
1_1777084860.png

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। लवली ग्रु

.

विक्रमजीत साहनी की संपत्ति 400 करोड़ रुपए की है। साहनी फर्टिलाइजर कंपनी सन ग्रुप चलाते हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन भज्जी भी 100 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा भी करोड़ों की मालकिन है। राघव चड्‌ढा और उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी परिणीति चोपड़ा के पास भी करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

खास बात ये भी है कि भाजपा के पास आए इन सांसदों के जरिए राजनीति, इंडस्ट्री, खेल और बॉलीवुड का कॉकटेल बन गया है। आइए जानतें है किस सांसद के पास कितनी प्रापर्टी, कितने महंगे फ्लैट, फार्महाउस, कौन कितनी महंगी गाड़ी, घर, घड़ी, पैन, पर्स और चश्मे है। इनका शौक भी जानते हैं…

1. राजिंदर गुप्ता: अपने नाम पर गाड़ी नहीं, कंपनी में BMW की पूरी सीरीज

परिवार के सदस्यों के साथ सांसद राजिंदर गुप्ता।

परिवार के सदस्यों के साथ सांसद राजिंदर गुप्ता।

2. अशोक मित्तल: 500 रुपए की मिठाई की दुकान से शुरूआत कर बिजनेस एंपायर खड़ा किया

जालंधर में 4 एकड़ में मित्तल का घर बना हुआ है। जिसका नाम लवली एस्टेट रखा गया है। इसकी कीमत 120 करोड़ रुपए है। मित्तल के पास मर्सिडीज एस क्लास, टोयेटा वैलफायर जैसे महंगी गाड़ियां हैं। मित्तल टॉम फोर्ड, कार्टियर जैसे ब्रांड का चश्मा पहनते हैं जिसकी कीमत ही 80 हजार है।

3. विक्रमजीत साहनी: 3 लाख का पेन यूज करते हैं

विक्रमजीत सिंह साहनी इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ सूफी संगीत के बड़े शौकीन हैं। पत्नी नतिन साहनी के पास दिल्ली में 100 करोड़ का घर है।

विक्रमजीत सिंह साहनी इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ सूफी संगीत के बड़े शौकीन हैं। पत्नी नतिन साहनी के पास दिल्ली में 100 करोड़ का घर है।

4. हरभजन सिंह: 60 हजार से कम का जूता नहीं पहनते

अपनी लिमिटेड एडिशन हमर के साथ पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी। भज्जी अब कमेंट्री और एड से कमाई करते हैं।

अपनी लिमिटेड एडिशन हमर के साथ पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी। भज्जी अब कमेंट्री और एड से कमाई करते हैं।

पत्नी गीता बसरा के साथ हरभजन भज्जी। गीता बसरा एक्ट्रेस रही हैं। उनके पास मुंबई में मंहगा फ्लैट है। उनके 2 बच्चे हैं।

पत्नी गीता बसरा के साथ हरभजन भज्जी। गीता बसरा एक्ट्रेस रही हैं। उनके पास मुंबई में मंहगा फ्लैट है। उनके 2 बच्चे हैं।

5. राघव चड्ढा: 80 हजार रुपए का चश्मा पहनते हैं

राघव चड्ढा बालीवुड एक्ट्रेस पत्नी परिणिति चोपड़ा के साथ। राज्यसभा में दिए हलफनामे में राघव ने 15 लाख की संपत्ति और मारूती की डिजाइर गाड़ी होने का दावा किया है।

राघव चड्ढा बालीवुड एक्ट्रेस पत्नी परिणिति चोपड़ा के साथ। राज्यसभा में दिए हलफनामे में राघव ने 15 लाख की संपत्ति और मारूती की डिजाइर गाड़ी होने का दावा किया है।

परिणीति चोपड़ा का मुंबई में 22 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट है।

परिणीति चोपड़ा का मुंबई में 22 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट है।

6. संदीप पाठक: सिर्फ लाइब्रेरी ही प्रापर्टी

इलेक्शन डेटा के साथ खेलना पाठक का शौक है। जब वह डेटा नहीं देखते तो पढ़ रहे होते हैं। इनके घर में बनी लाइब्रेरी में महंगी और दुर्लभ किताबें मिलेंगी।

इलेक्शन डेटा के साथ खेलना पाठक का शौक है। जब वह डेटा नहीं देखते तो पढ़ रहे होते हैं। इनके घर में बनी लाइब्रेरी में महंगी और दुर्लभ किताबें मिलेंगी।

——————– यह खबर भी पढ़ें- AAP सरकार ने भज्जी से पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी छीनी:केंद्र ने घर पर CPRF लगाई; सांसद साहनी बोले-केजरीवाल ने मुझसे इस्तीफा मांगा

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *