April 30, 2026

Rajasthan Car Fire Tragedy; MP Family Burnt

0
comp-71_1777523621.gif


अलवर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था।

उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। परिवार मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था।

पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ।

सबसे पहले देखिए- हादसे की PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब 30 मिनट तक आग लगी रही है। इस कारण सभी लोग जल गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब 30 मिनट तक आग लगी रही है। इस कारण सभी लोग जल गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही हादसे के सही कारण सामने आएंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही हादसे के सही कारण सामने आएंगे।

हादसा मौजपुर में SSB ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम भी लग गया।

हादसा मौजपुर में SSB ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम भी लग गया।

पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में 2 नाबालिग

जानकारी के अनुसार हादसे में चैनपुरा के रहने वाले संतोष (35), पत्नी शशि (30), सास पार्वती (55) और दो नाबालिगों की मौत हुई है। परिवार पार्वती की बीमारी ठीक होने पर मन्नत पूरी करने वैष्णो देवी गया था।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

CNG के कारण भड़की आग

अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।

आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ….

एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में 4 लोग जिंदा जले:3 की मौत, सीट पर चिपक गए शव, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर

अलवर के रैणी एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार महीने पहले एक पिकअप में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *