Rajasthan Refinery Fire Tragedy; Bhajan Lal Sharma
20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया है।
लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे।
.
उधर, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं।
क्रेन से हटाए जा रहे डोम, फीकी पड़ीं तैयारियां हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था।

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

रिफाइनरी में जहां आग लगी, वहां से महज 800 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा स्थल था। यहां बनाए गए डोम को हटाया जा रहा है।

रिफाइनरी के चार नंबर गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात हैं।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…