Rohit Sharma; MI Vs PBKS LIVE Score Update: Hardik Pandya Shreyas Iyer
स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। यह पंजाब की मुंबई पर लगातार तीसरी जीत है। टीम ने पिछले सीजन में भी दो मैच जीते थे।
वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने 196 रन का टारगेट 16.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। इस जीत से पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम के पास 9 अंक हो गए हैं। मैच का स्कोरकार्ड

प्रभसिमरन और अय्यर में शतकीय साझेदारी रन चेज कर रही पंजाब की टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 139 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। वे 39 बॉल पर 80 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 35 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने कैच आउट कराया।


डी कॉक का शतक मुंबई के काम न आया मुंबई से इस सीजन का पहला मैच खेल रहे ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 112 रन की शतकीय पारी खेली। 60 बॉल की पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके अलावा, नमन धीर ने 50 रन बनाए। लेकिन, ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

अर्शदीप सिंह हैट्रिक चूके, पर 3 विकेट झटके पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। उन्होंने मुंबई की पारी के 18वें ओवर में शेरफन रदरफोर्ड (एक रन) को बोल्ड कर दिया। अर्श ने रायन रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव को लगातार दो बॉल पर आउट किया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स


अपडेट्स
05:51 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
स्टोयनिस ने चौका मारकर जिताया
17वें ओवर की तीसरी बॉल पर मार्कस स्टोयनिस ने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया है।
05:24 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शार्दूल ने सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक की, अय्यर आउट
16वें ओवर में पंजाब ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान श्रेयस अय्यर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने नमन धीर के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।
05:18 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अय्यर की 37 बॉल पर फिफ्टी
15वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। अय्यर ने बुमराह की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया।
05:09 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रभसिमरन और अय्यर में शतकीय साझेदारी

13वें ओवर में पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। टीम ने 45 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था।
04:57 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रभसिमरन की चौके से फिफ्टी
11वें ओवर में पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने शार्दूल ठाकुर के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और हाफ सेंचुरी लगाई। इसी ओवर में श्रेयस अय्यर ने एक्स्ट्रा कवर्स पर छक्का लगाया।
04:44 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रभसिमरन ने चाहर की बॉल पर दो बाउंड्री लगाई
8वें ओवर में दीपक चाहर ने 14 रन खर्च कर दिए। उनकी बॉल पर प्रभसिमरन सिंह ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
04:32 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब की शुरुआत मुंबई से बेहतर रही

196 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब की शुरुआत मुंबई से बेहतर रही है। टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 61 रन बनाए। वहीं, मुंबई ने 48 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए थे।
04:26 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गजनफर को दूसरा विकेट, कोनोली आउट
5वें ओवर में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कूपर कोनोली 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अल्लाह गजनफर ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। गजनफर को दूसरा विकेट मिला है। इसी ओवर में पंजाब ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
04:20 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बुमराह ने प्रभसिमरन का कैच छोड़ा
चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिल गया। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला, बॉल जसप्रीत बुमराह की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके।
04:15 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गजनफर ने प्रियांश को कैच कराया

प्रियांश 15 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे ओवर में पंजाब किंग्स ने पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल अल्लाह गजनफर ने गुड लेंथ पर फेंकी। प्रियांश आर्या ने फ्लिक किया, लेकिन मिड विकेट पर कैच हो गए। प्रियांश ने 9 गेंद पर 15 रन बनाए।
04:07 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पहले ओवर में 21 रन बने
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने दीपक चाहर के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए।
04:03 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अल्लाह गजनफर इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए
मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली, सूर्या पंजाब के खिलाफ कोई रन नहीं बना सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कैच कराया।
03:57 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: पंजाब को 196 रन का टारगेट
03:50 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
200 नहीं पहुंच सकी मुंबई, तिलक वर्मा रनआउट
20वें ओवर में 9 रन बने और एक विकेट भी गिरा। यहां पर तिलक वर्मा 8 रन बनाकर रनआउट हो गए। लेकिन, टीम को 200 रन तक नहीं पहुंचा सके।
03:43 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप सिंह को तीसरा विकेट, रदरफोर्ड आउट

18वें ओवर की 5वीं बॉल पर अर्शदीप सिंह ने शेरफन रदरफोर्ड (एक रन) को बोल्ड कर दिया। अर्शदीप सिंह को तीसरा विकेट मिला है।
03:40 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पंड्या 14 रन बनाकर आउट, बार्टलेट ने कैच किया
18वें ओवर में मुंबई ने चौथा विकेट गंवाया। यहां कप्तान हार्दिक पंड्या को श्रेयस अय्यर और जेवियर बार्टलेट ने मिलकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर कैच किया।
03:38 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डी कॉक की 53 बॉल पर सेंचुरी
17वें ओवर की आखिरी बॉल पर क्विंटन डी कॉक ने जेवियर बार्टलेट की बॉल पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्हें 53 बॉल लगी।
03:14 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शशांक ने शतकीय साझेदारी तोड़ी, नमन आउट

14वें ओवर में शशांक सिंह ने नमन धीर (50 रन) को जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। उन्होंने शतकीय साझेदारी तोड़ी।
02:58 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डी कॉक के चौके से मुंबई 100 पार
11वें ओवर में मुंबई ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। डी कॉक ने जेवियर बार्टलेट की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और टीम का स्कोर ट्रिपल डिजिट में पहुंचाया।
02:56 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डी कॉक की 28 बॉल पर फिफ्टी
10वें ओवर में क्विंटन डी कॉक ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने चहल की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। फिर चौथी बॉल पर सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 बॉल पर इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया।
02:51 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डी कॉक ने वैशाख पर दो चौके लगाए
9वें ओवर में क्विंटन डी कॉक ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।
02:38 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई का स्कोर 50 पार, डी कॉट-नमन क्रीज पर
7वें ओवर की पहली बॉल पर मुंबई ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। नमन ने चहल की बॉल पर छक्का लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया। डी कॉक ने भी एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके सहारे दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली।
02:33 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 48 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए। रायन रिकेल्टन 2 और सूर्यकुमार यादव जीरो पर आउट हुए।
02:25 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चहल से नमन धीर का कैच ड्रॉप हुआ
5वें ओवर में नमन धीर को जीवनदान मिला। मार्को यानसन की पहली बॉल पर युजवेंद्र चहल से उनका कैच ड्रॉप हो गया। इसी ओवर में डी कॉक ने चौका भी लगाया।
02:21 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप सिंह के IPL में 100 विकेट पूरे
02:15 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप को लगातार दो बॉल पर विकेट, रिकेल्टन-सूर्या आउट

विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप।
तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने रायन रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव को लगातार दो बॉल पर आउट किया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। रिकेल्टन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सूर्या का खाता भी नहीं खुला। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 15/2 रहा।
02:08 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप ने एक रन का ओवर डाला
नई बॉल से पहला ओवर डाल रहे अर्शदीप सिंह ने महज एक रन दिए। उन्होंने रॉयन रिकेल्टन को शुरुआती 5 बॉल डॉट कराई। आखिरी बॉल पर सिंगल आया।
01:58 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 देखिए
01:55 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मयंक रावत IPL डेब्यू कर रहे
01:45 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
MI ने प्लेइंग-11 में 3 बदलाव किए
01:43 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रोहित और सैंटनर यह मैच नहीं खेल रहे
रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर यह मैच नहीं खेल रहे हैं। क्विंटन डी कॉक और मयंक रावत को मौका दिया गया है।
01:43 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब ने गेंदबाजी चुननी, मुंबई ने 2 चेंज किए
पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MI में दो बदलाव हुए हैं।
01:37 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वानखेड़े में दोनों ने 5-5 मैच जीते

MI और PBKS के बीच IPL में मुकाबला काफी कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 17 और पंजाब को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने अपने नाम किया। वहीं वानखेड़े पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई हैं, जहां मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं।
01:26 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रोहित शर्मा मुंबई के टॉप स्कोरर, शार्दूल टॉप विकेट टेकर

MI के लिए IPL 2026 में अब तक रोहित शर्मा और शार्दूल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 165.06 रहा है, जिससे उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। वहीं गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।
01:20 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कप्तान श्रेयस PBKS के टॉप स्कोरर

PBKS के लिए IPL 2026 में अब तक श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 187.67 रहा है। दूसरी ओर, गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक ने 4 मुकाबलों में 5 विकेट लिए हैं।
01:12 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बैटिंग फ्रेंडली है वानखेड़े की पिच
वानखेड़े की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए हैं। दोनों में 200+ स्कोर बने हैं।
पहले मैच में KKR के खिलाफ MI ने 220 रन का टारगेट चेज कर लिया था। वहीं दूसरे मैच में RCB ने 240 रन का स्कोर डिफेंड कर लिया था।
अब तक IPL के 125 मैच खेले गए हैं। 58 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 67 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।
01:11 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई में बारिश की उम्मीदें नहीं
मुंबई में गुरुवार को मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है, पूरे दिन काफी तेज धूप रहेगी। तापमान 35 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
01:10 PM16 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में मुंबई-पंजाब मैच का प्रीव्यू देखिए
