April 23, 2026

Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 23 April 2026

0
10-4_1776920115.jpg


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 23 April 2026 | Auto Share Price

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल को सेंसेक्स 400 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों (0.40%) की गिरावट है, ये 24,280 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6334 -45 -1.56%
निक्केई (जापान) 58952 -860 -1.36%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25881 -277 -1.13%

22 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49490 341 0.69%
नैस्डैक 24658 398 1.64%
S&P 500 7138 74 1.05%

विदेशी निवेशकों ने 22 अप्रैल को 2 हजार करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू
DII 22-Apr-2026 18,704.25 19,752.42 -1,048.17
FII/FPI 22-Apr-2026 13,895.07 15,973.43 -2,078.36

अब तक विदेशी निवेशकों ने 44 हजार करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू
DII इस महीने अब तक 2,64,205.37 2,30,368.76 33,836.61
FII/FPI इस महीने अब तक 2,03,905.18 2,48,186.56 -44,281.38

नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था

22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *