April 27, 2026

Surat Bank Robbery | Rs 50 Lakh Looted, Sports Bike Escape

0
comp-11_1777301307.gif


सूरत27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सूरत की SBI ब्रांच में लूट का CCTV फुटेज। - Dainik Bhaskar

सूरत की SBI ब्रांच में लूट का CCTV फुटेज।

गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में सोमवार को SBI ब्रांच से हथियारबंद लुटेरे 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 5 से 6 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकदी जमा होने के दौरान बैंक में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले।

पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोपहर 1:11 बजे बैंक में घुसे और कर्मचारियों को 2.06 बजे भाग निकले। इस दौरान कैश वैन से आई रकम और काउंटर से करीब 50 लाख रुपए लूट लिए।

लुटेरों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे, जिससे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। उनके फरार होने के बाद ही घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

घटना के CCTV फुटेज:

लुटेरे बैंक में घुसे और जमीन पर गोली दागकर स्टाफ और लोगों को डराया।

लुटेरे बैंक में घुसे और जमीन पर गोली दागकर स्टाफ और लोगों को डराया।

लुटेरों की संख्या एक से अधिक थी।

लुटेरों की संख्या एक से अधिक थी।

लुटेरे अपने साथ थैला लेकर आए थे।

लुटेरे अपने साथ थैला लेकर आए थे।

लूट को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से फरार हो गए।

लूट को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से फरार हो गए।

इसी वाहन से कैश बैंक में आया था।

इसी वाहन से कैश बैंक में आया था।

वाहन CMS कंपनी का बताया जा रहा है।

वाहन CMS कंपनी का बताया जा रहा है।

लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस

DCP आलोक कुमार ने बताया कि लुटेरों ने कैश जमा करने की प्रक्रिया का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने चेहरा नहीं ढंका था।

सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इसी बीच, कैश वेन के कर्मचारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं थी। वे बाहर कार में बैठे थे और उन्हें अंदर क्या हो रहा था, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि न कोई भागता हुआ दिखा और न ही कोई सायरन सुनाई दिया।

आरोपियों की संख्या को लेकर अलग दावे

घटना के बाद सूरत क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। वराछा, पुणे, कपोदरा और सारथाना थानों की पुलिस को भी लगाया गया है।

इस मामले में आरोपियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूरत डायमंड फिनिशिंग यूनिट्स का हब माना जाता है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें:

बंधन बैंक से 10 मिनट में 1.8 लाख लूटे:गन प्वाइंट पर महिलाओं के गहने भी उतरवाए, 4 किमी दूर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का था कार्यक्रम

बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को बंधन बैंक में लूट हुई है। 5 बदमाश 2 बाइक से आए थे और करीब 10 मिनट में 1.8 लाख रुपए लूट कर ले गए। जिस वक्त बदमाश पहुंचे थे, उस समय 3 महिला ग्राहक भी बैंक में थीं। अपराधियों ने उनके साथ भी लूटपाट की। महिलाओं के गहने छीन लिए।

वारदात के बाद सभी बदमाश झखरा कॉलेज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *